बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। स्वास्थ्य विभाग में भी शासन के आदेशों और नियमों का अनदेखा कर अपनी ही संपत्ति खुलेआम लुटाई जा रही है। पूरा मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय झांसी का है जहां पर एक पुरानी बिल्डिंग जो गिराई गई थी उसका भारी मात्रा में कबाड़ लोहा से लेकर गुम्मो को एक निर्माणधीन पैथोलॉजी भवन के ठेकेदार के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग गुरसरांय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से मिलकर कबाड़ में बेच दिए गए हैं जिसकी ना तो कोई नीलामी का गजट कराया गया ना ही कोई कमेटी गठित की गई और बेचे गए कबाड़ की धनराशि भी सरकारी खजाने में जमा नहीं की गई यह पूरा मामला 18 फरवरी 2025 का है। दिन के 11:00 बजे लगभग गुरसरांय सरकारी अस्पताल परिसर में लोहे का भारी मात्रा में पड़ा कबाड़ को एक बिल्डिंग के ठेकेदार के गुर्गो स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ से मिलकर ट्रैक्टर में लदान कर उठाकर बिकबा दिया इसकी जानकारी मीडिया को हुई तो कुछ लोग अस्पताल परिसर पहुंचे और लदे हुए कबाड़ ट्रैक्टर व मौके की फोटो ली इस संबंध में फार्मासिस्ट वीरेंद्र सिंह यादव से जब मीडिया की बात हुई तो उन्होंने कहा कि माल चोरी चला गया है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी झांसी मुख्यालय बैठक में गए हुए हैं जहां उनको फोन पर सारी जानकारी दी गई है इस संबंध में 19 फरवरी को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से भी मीडिया के लोगों की बात हुई तो उन्होंने कहा मैं मीटिंग में था तब फोन आया था इसकी जांच की जा रही है इससे लग रहा है की खुलेआम सरकारी संपत्ति को जिम्मेदार अधिकारी की मिली भगत के चलते बेचा जा रहा है और इन अधिकारियों को अपने आला अधिकारियों से लेकर प्रशासन का जरा भी खौफ नहीं है बताते चले पुरानी बिल्डिंग का गुम्मा सहित अन्य मटेरियल का भी यहां वर्तमान में बन रहे प्रतीक्षालय में उपयोग किया गया है यह मटेरियल गुम्मा के रूप में प्रयोग किया गया है और प्रतीक्षालय बना रहे ठेकेदार द्वारा उक्त गुम्मा के साथ घटिया किस्म का नया गुम्मा प्रयोग किया गया है साथ ही चल रहे चल रहे निर्माण काम में मापन से काफी घटिया स्तर का काम हो रहा है साथ ही एस्टीमेट के मुताबिक डिजाइन से लेकर मटेरियल प्रयोग नहीं किया जा रहा है इस प्रकार सारी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को होते हुए भी इस ओर मुहं मोडे़ हुए हैं इस प्रकार स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में भारी गंभीर अनियमिताएं उजागर हो रही है। इस संबंध में जागरूक नागरिकों जिला प्रशासन और शासन से जल्द बड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Please follow and like us:
