बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। त्योहारों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाए जाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस कड़ाई से निपटेगी की उक्त उदगार महाशिवरात्रि,रमजान,होली आदि त्योहारों को लेकर गुरसरांय थाना परिसर शांति समिति की बैठक में अध्यक्षता कर रहे थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय ने व्यक्त किए। इस दौरान गुरसरांय नगर और ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिनिधियों से लेकर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे जिनसे थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि कोई भी नई परंपरा शुरू नहीं की जाए उन्होंने शासन और पुलिस आला अधिकारियों द्वारा दिए दिशा निर्देशों को भी शांति समिति की बैठक में साझा किया साथ ही नगर पालिका परिषद के लिपिक से कहा सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सफाई व्यवस्था चौकस रखी जाए। इस दौरान बैठक में प्रमुख रूप से प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव, रामनारायण पस्तोर,अवधेश प्रताप सिंह फौजी,आत्माराम फौजी,श्री नारायण यादव, जगदीश पटेल प्रधान अतरसुवां,पेश ए सदर शहाबुद्दीन सिद्दीकी,इकराम खान,नजीर माते,राजू यादव प्रधान लखावती,राजू पाठक प्रधान आमली,जितेंद्र पटेल दरोगा प्रधान भडो़कर,रमाकांत पटेल प्रधान मडोरी,लखन लाल साहू,अज्जू मौर्य पार्षद,नितेश मोदी पार्षद, राजू वाला पार्षद,रमेश चंद पार्षद सहित गुरसरांय पुलिस की ओर से सब इंस्पेक्टर महेंद्र भदौरिया,प्रवीण कुमार,जगत नारायण,विजय बहादुर सिंह,बृजेश कुमार कांस्टेबल कृष्ण मुरारी त्रिवेदी, आशीष कुमार तिवारी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Please follow and like us:
