बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
टहरौली ( झांसी ) टहरौली खास की करीब आधी आबादी अंधेरे में जीने को मजबूर हो रही है। यहां तीन दिनों से फुंके ट्रांसफार्मर को विद्युत विभाग द्वारा अभी तक बदला नहीं गया है। लोगों द्वारा लगातार मांग के बाबजूद विद्युत विभाग की कार्यशैली उदासीन बनी हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता आशीष उपाध्याय ने कस्बा टहरौली पर 1 ट्रॉली ट्रांसफार्मर की मांग की है। उनका कहना है कि तहसील स्तर पर कम से कम 1 ट्रॉली ट्रांसफार्मर अवश्य होना चाहिये जिसे एमरजेंसी में उपयोग में लाया जा सके। इसके पूर्व में भी उनके द्वारा टहरौली के कई ट्रांसफार्मर के उच्चीकरण की मांग की गई है लेकिन अभी तक विद्युत विभाग द्वारा टहरौली की विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिये कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।
Please follow and like us:
