बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय(झाँसी)। खाद्य एवं औषधि विभाग और मिलावटखोरों की कही न कही मिलीभगत के चलते आम जनता के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। खाद्यान्न की दुकानों से लेकर गुटखा बनाने वाले स्थानीय स्तर पर केमिकल युक्त गुटका विभिन्न नामों से पैकिंग कर दुकानदारों द्वारा बड़े पैमाने पर बेचे जा रहे हैं। और खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारियों को इसकी पूरी जानकारियां है।चर्चाएं हैं कि गुरसरांय,गरौठा समेत पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध गुटका निर्माण कर सप्लाई हो रही है।और खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारियों को कहीं ना कहीं सुविधा शुल्क के नाम पर मोटी रकम दी जाती है। तो दूसरी ओर मिठाई की दुकानों से लेकर किराना और डेयरी की दुकानों पर पनीर,दूध,मिठाईयां में भारी मात्रा में केमिकल मिलाकर ब्रांडेड मिठाइयां व खाद्यान्न की बिक्री हो रही है।जिससे कभी भी आम लोगों के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ हो सकता है।गुरसरांय में कई दुकानदार जगह-जगह देशी घी के नाम पर मिलावटी केमिकल मिलाकर आम जनता को जहर परोस रहे हैं।वही कई जगह देशी घी बनाने वालें कई नाम से पैकिंग कर गुणवत्ता विहीन देशी घी की बिक्री ऊंची दरों पर कर रहे हैं। उधर राज्य सरकार से लेकर जिला प्रशासन के लगातार निर्देशन की खाद्य एवं औषधि विभाग अवहेलना करते देखा जा रहा है।गुरसरांय समेत क्षेत्र में तैनात फ्रूड इंस्पेक्टर अवैध कारोबारियों को संरक्षण दिए हुए हैं और जब कभी सैंपल लेने आते हैं तो इसकी सूचना पहले से ही दूरभाष पर देकर सैंपल के नाम पर औपचारिकता पूर्ण कर अबैध कारोबारियों से उनके मनमाफिक सैंपल लेकर सरकार की निगाह में अपनी ड्यूटी पूरी करते नजर आ रहे हैं यहां कह सकते हैं की ऊंची दरों के नाम पर जहाँ जनता को लूटा जा रहा है तो बंदूक और गोली की जगह मिलावटी केमिकल से आदमी के स्वास्थ्य पर सीधा प्रहार किया जा रहा हैl हालात गुरसरांय,गरौठा समेत पूरे क्षेत्र में इस समय अस्पताल भरे हुए हैं और शुगर और बीपी,फूड प्वाइज़निंग आदि आदि बीमारी का लोग शिकार हो रहे हैं।कस्बा व क्षेत्र के जागरूक लोगों ने जिला प्रशासन व शासन से इस संबंध में बड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Please follow and like us:
