बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। कुरैठा सांस्कृतिक महोत्सव यज्ञ में नावली सरकार पर चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन उमड़ा जनसैलाब। नावली सरकार प्रांगण भक्ति मय वातावरण के साथ हर व्यक्ति ने मुग्ध होकर भागवत कथा का रसपान किया। भागवत कथा में भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया।पूतना उद्धार की कथा में विश्वविख्यात भागवत मर्मज्ञ डॉ. श्याम सुन्दर पाराशर महाराज ने कहा कि भगवान ने पूतना को देखकर अपने नेत्र बन्द कर लिए थे, क्योंकि पूतना कुपात्र थी। कुपात्र को देखने से दृष्टि दूषित हो जाती है, इसलिए भगवान ने उसे देखना उचित नहीं समझा। उन्होंने गोवर्धन लीला की कथा में कहा कि भगवान ने इंद्र का मान मर्दन करने को गोवर्धन की पूजा करवाकर व्रजवासियों की रक्षा की और इन्द्र के अहंकार को नष्ट किया।उन्होंने माखन चोरी लीला के माध्यम से कहा कि भगवान के घर दूध दही माखन की कोई कमी नहीं थी, लेकिन ब्रज की प्रत्येक गोपी भगवान को अपने हाथों से माखन खिलाना चाहती थी इसलिए भगवान ने गोपियों के मनोरथ को पूर्ण करने के लिए माखन चोरी लीला की।
कथा का मूल पाठ आचार्य राजेश पचौरी ने किया।संगीतमय कथा में ऑर्गन पर दीपक योगी, तबले पर इंद्रदेव ठाकुर, नाल पर कपिल शर्मा, सहगायन मनीष शर्मा, तनय शर्मा, बैंजो पर अजय कुमार ने संगत की। कथा की आरती भागवत कथा के परीक्षित पिंकी केशव सिंह परिहार एवं डॉ जगदीश सिंह चौहान, राजेन्द्र गुप्ता, मधुर अग्रवाल, राजेन्द्र सिंह परमार, हरपाल सिंह परमार, कमलापत उपाध्याय, मूरतध्वज सिंह परिहार, सुखदेव सिंह दीपू अस्ता, जानकी शरण यादव ने की।कुरैठा सांस्कृतिक महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक डा. श्याम सुंदर पाराशर जी महाराज ने प्रेमनारायण प्रेमू यादव, अशोक दीक्षित, लखन लाल गुप्ता, अरविन्द रावत, पुष्पेन्द्र दुबे मंडल अध्यक्ष, विजय सिंह अस्ता, अनुज द्विवेदी प्रधान नागर, नरोत्तम सिंह रियां प्रधान, संजय गुप्ता प्रधान बामौर, अबधेश सिंह फौजी, प्रसिद्ध नारायण यादव, रामजी सोनी बरगांय प्रधान, भैया लाल प्रधान धनौरा, पत्रकार सुखदेव व्यास, सत्य प्रकाश दुबे, मुन्नी दाऊ कैरोखर, कमलेश दुबे सैगुवां, प्रहलाद सिंह तोमर, नरेन्द्र सिंह फौजी, सूरज सिंह मुन्ना दद्दा, श्रीराम विश्वकर्मा, उदयभान भगत जी, रविन्द्र सिंह जूदेव, आशुतोष गोस्वामी, सोम मिश्रा, संदीप श्रीवास्तव, नितिन मोदी, बाबू सिंह एडीओ पंचायत, महेंद्र चौधरी सचिव को भगवान श्री राम जी प्रतिमा देकर सम्मानित किया। संचालन भाजपा जिला महामंत्री बद्री प्रसाद त्रिपाठी ने किया।इस अवसर पर ज्ञान सिंह,मनोज बुधौलिया, सुखदेव सिंह दीपू अस्ता, बाली अड़जरिया,प्रमोद स्वामी, रामप्रकाश सिंह चौहान,बोबी खरे, योगेश सिंह चौहान,मनोज बुधौलिया, बबलू चौहान,सुयश प्रताप सिंह चौहान,आशू चौहान, पवन स्वामी, खन्ना त्रिपाठी, गोविंद सिंह परमार,योगेन्द्र सिंह चौहान, रामजी सोनी,चन्द्र प्रकाश चौरसिया,जनक सिंह चौहान सहित सैकड़ों धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।
Please follow and like us:
