बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसराय(झाँसी)। नगर में एक युवक को कुछ भूमाफियाओं द्वारा शारीरिक,मानसिक,आर्थिक कष्ट पहुंचाने के चलते बुरी तरह से डिप्रेशन में आ जाने के चलते उसको अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय भर्ती कराया गया जहाँ उसकी स्थिति पल्स कम होने के चलते और चिंताजनक हालत में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है उधर वह अस्पताल में भर्ती था वही दूसरी ओर सोशल मीडिया पर उसने सुसाइड नोट पहले ही अपलोड कर वायरल कर दिया था बताते चले यह युवक संजय कुमार उर्फ मोनू जैन निवासी बाजार थाना गुरसरांय जिला झाँसी द्वारा सुसाइड नोट जो लिखा है उसमें छ: सात व्यक्तियों द्वारा उसे बुरी तरह उत्पीड़न किया जाना बताया जा रहा है

सुसाइड नोट के मुताबिक सुसाइड नोट में दर्शाये गए छ: सात व्यक्तियों ने उसकी (मोनू जैन) की जमींन भी हड़प ली है,और यह लोग एक ग्रुप बनाकर यह सब कुछ करते हैं और काफी पावरफुल व्यक्ति हैं।इधर इस सुसाइड नोट के बारे में जब गुरसरांय पुलिस को जानकारी हुई तो वह भी स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय पहुंच गए और अचेत युवक के इलाज की व्यवस्थाएं तेज गति से उन्होंने अपने सामने कराकर झांसी भिजवाने में मदद की इस पूरे मामले की चर्चा गुरसरांय समेत क्षेत्र में चारों तरफ तेजी से फैल गई।
