बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई चैलेंज कप 2025 के तहत प्रथम लैदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का खैर इंटर कॉलेज मुख्य भवन के क्रीड़ा स्थल पर सातवें दिन दबंग पार्षदों की टीम ने 4 विकेट पर 141 रन बनाकर विजय हासिल की। वहीं पालिका परिवार की टीम 136 रनों पर सिमट गई।आज के मैच के उद्घाटन के मुख्य अतिथि अध्यक्ष पावर कॉरपोरेशन भारत सरकार राम नरेश तिवारी, राजू जयपाल सिंह चौहान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गुरसरांय,सतीश सिंह चौरसिया समाजसेवी,अजय प्रकाश एडवोकेट,मैच की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष गुरसरांय जयपाल सिंह राजू चौहान ने की।मैन ऑफ द मैच दबंग पार्षदों टीम से सत्यम चौहान रहे उन्होंने 55 रन बनाकर शानदार पारी खेली।कार्यक्रम के आयोजक प्रतिपाल सिंह रामजी परिहार एवं सह संयोजक सत्येंद्र सिंह राजा जी चौहान ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। दबंग पार्षदों टीम की ओर से कप्तानी कर रहे गोविंद सिसोदिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और शानदार 141 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलवाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए कर्मचारी परिवार की ओर से कप्तानी कर रहे सोनू बक्शी की टीम 136 ही बना पाई। और पराजित का सामना करना पड़ा।कॉमेंट्री महेश कुशवाहा एवं जितेन्द्र पटेल ने की।एम्पायर यादवेंद्र सिंह एवं मोहन रहे।इस मौके पर पार्षद दबंग टीम की ओर अखंड प्रताप सिंह, सत्यम चौहान दीपक यादव, अज्जू मौर्य,कैलाश कुशवाहा,बृजेंद्र घोष,ऋषभ वशिष्ठ,कैलाश,राजा चौहान,गजेंद्र सिंह,नीरज घोष,बृजेंद्र घोष,दीपक यादव, भुवनेंद्र अर्जरिया,सलमान खान आदि टीम में शामिल रहे। इस मौके पर ,दीपेंद्र परिहार, जगमोहन समेले,योगेश जैन, संजीव सोनी,दीपू महाराज ,पूर्व पालिका अध्यक्ष गोपीनाथ बक्शी,अंकित परमार, दीपक यादव, नीरज यादव ,अतुल अहिरवार, प्रिंस परिहार,प्रवेंद्र प्रधान,अनिल तिवारी जखौरा, महीपत सिंह,शीलू सिंह,जीतू फौजी, हरीमोहन शर्मा ,लोचन सिंह,शिव कुमार तिवारी ,कुलदीप खरे ,कौशलेंद्र सिंह ,भरत राठौर,रामनारायण पस्तोर,मानसिंह परिहार,प्रकाश दीक्षित ,राजू सोलंकी,मंकू पाठक,दीपू महाराज,मनीष बुधौलिया,अमन खान,रिजवान,छोटू खान,सुनील यादव,रवि,अमन सेन,दीपक यादव, सुनील श्रीवास,हाकिम सिंह यादव ,सुरजीत सिंह राजपूत, नरेंद्र कुमार, प्रेम नारायण यादव ,अशोक दीक्षित ,लखन गुप्ता ,रमाकांत मिश्रा ,कौशलेंद्र सिंह राजावत ,राकेश त्रिपाठी ,समेन्द्र प्रताप सिंह छोटा राजा ,भगवान सिंह ,रिजवान खान ,तौफीक खान ,अमन खान ,हर चरण ,जीतू महाराज ,मोनू यादव, दीपेंद्र परिहार डुमरई, लोचन सिंह परिहार ,मनीष दाऊ हैवतपुरा मौजूद रहे।
