बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
- ब्लाक बार के ग्राम बछरावनी में सपाईयों ने लगाई पीडीए चौपाल
ललितपुर। ब्लाक बार के ग्राम बछरावनी में सपाईयों ने पीडीए चौपाल लगाई। जिसमें महिलाओं, बुजुर्गो एवं युवा साथियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। चौपाल में पार्टी की मजबूती एवं आगामी विधानसभा चुनाव पर विस्तार से चर्चा करते हुए लोगों को सपा की विचारधारा बताई गई। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर प्रभारी यशपाल यादव बछरावनी द्वारा सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने कहा कि पीडीए की ताकत बहुत बड़ी ताकत है, इसके दम पर हम बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन जन तक पहुंचाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में जी जान से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ पांच किलो का राशन का लालच देकर गुमराह करने का काम कर रही है। इससे देश का भविष्य तय नहीं होगा। यह सरकार युवाओं का भविष्य चौपट करने में तुली है। सभी को जागना होगा और जुमलेबाजों को करारा जबाब देना होगा। वहीं अन्य वक्ताओं ने चौपाल को संबोधित किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा, तुलसीराम अहिरवार, अरशद मंसूरी, नरेंद्र राजपूत, राजेंद्र डुलावन, सोन सिंह, पुष्पेंद्र, आजाद, सहदेव यादव, सुरेंद्र सिंह, सुमेर प्रसाद, चंपालाल कुशवाहा, हरी सिंह यादव, प्रमोद यादव, शालिग्राम कुशवाहा, रामलाल अहिरवार, नारायण संतोष, शिवम, हरगोविंद, जितेंद्र, मुन्नालाल नामदेव, दुरजू कुशवाहा, लक्ष्मण कुशवाहा, देवेंद्र यादव, संतोष टोडी, शिवम यादव, गोविंद, शिवम प्रजापति, विजय प्रजापति, रतीभान, जमुना प्रसाद, बच्ची लाल कुशवाहा, जाहर कुशवाहा, रामलाल, राकेश कुशवाहा, रोहित कुशवाहा, अजब सिंह कुशवाहा, लल्लू कुशवाहा, वृंदावन कुशवाहा, महादेव कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, मुरलीधर कुशवाहा, अनरत कुशवाहा, भवानी सिंह, अशोक कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
