बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
बरुआसागर(झांसी)परिवहन विभाग द्वारा मंगलवार को अभियान के तहत अवैध रूप से मार्ग पर घूम रहे वाहनों को प्रपत्रों के आभाव में सीज करने की कार्यवाही से हड़कंप मच गया।मिली जानकारी अनुसार परिवहन विभाग के ए आर टी ओ हेमंत गौतम के नेतृत्व में टीम द्वारा झांसी बरुआसागर राजमार्ग पर चैकिंग अभियान चलाया गया।जिसमें दो ट्रैक्टर गिट्टी से भरे,डंफर टैक्स ना जमा करने जेसीबी,छोटा हाथी लोडिंग, प्रपत्रों के आभाव में सीज करते हुए थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। ए आर टी ओ हेमंत गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध रूप से बिना प्रपत्रों के वाहन के परिवहन पर हर हाल में रोक लगाते हुए लगातार अभियान जारी रहेगा।एक साथ पांच वाहनों को परिवहन विभाग द्वारा सीज करने से हड़कंप मच गया,लोग अधिकारियों से वाहनों को छुड़ाने के लिए सिफारिश लगाते साफ तौर देखे गए।
Please follow and like us:
