बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के संकल्पों को समर्पित कुरेठा सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आयोजन 12 फरवरी से 20 फरवरी तक किया जाएगा।जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रहीं है। वही सोमवार को दोपहर लगभग 3:00 बजे गुरसरांय नगर में समस्त नगर बासियों को ढ़ोल नगाडो के साथ आमंत्रण पत्र व पीले चावल दिये गए वही कार्यक्रम की उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं दिव्य प्रेम सेवा मिशन के झांसी अंचल के संयोजक एवं बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य डॉक्टर जगदीश सिंह चौहान व केशव सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बामौर ने बताया कि कुरैठा महोत्सव का आयोजन विगत पंद्रह वर्षों से किया जा रहा है।विगत तीन वर्षों से इसको सांस्कृतिक महोत्सव का रूप दिया गया है।इसका शुभारंभ 12 फरवरी को होगा जिसमें भव्य कलश यात्रा निकल जाएगी।
13 फरवरी से 20 फरवरी तक संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा ,जिसमें विश्व विख्यात कथा वाचक डॉक्टर श्याम सुंदर पाराशर जी महाराज श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करेंगे ।कथा का समय अपराह्न 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रखा गया है। महोत्सव में यज्ञ आचार्य ज्ञानेंद्र शास्त्री अयोध्या धाम द्वारा यज्ञ संपन्न कराया जाएगा।इस मौके पर डॉक्टर जगदीश सिंह चौहान सदस्य बुंदेलखंड विकास बोर्ड उत्तरप्रदेश सरकार, केशव सिंह परिहार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बामौर,बद्री प्रसाद त्रिपाठी, अनिल तिवारी, सुख देव सिंह दीपू अस्ता, राजू सेंगर, सुनील चौहान,मानवेन्द्र सिंह माना प्रधान, रामनारायण गुप्ता, कुलदीप सिंह यादव, मनीष सेमरी, किशोरी शरण, अजय सेंगर, कृष्णपाल सिंह, दीपेंद्र सिंह, अभिनव सिंह , निहाल सिंह, मानवेन्द्र सिंह, योगेश प्रताप सिंह चौहान, अमित मिश्रा, नरोत्तम शर्मा, राज सिंह, कुम्भज सिंह, चंचल गुप्ता, चंद्रभान अहिरवार, रिंकू तोमर, शरद ठाकुर के साथ कई लोग मौके पर उपस्थित रहे।
Please follow and like us:
