बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई चैलेंज कप 2025 के तहत प्रथम लैदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का खेर इंटर कॉलेज मुख्य भवन के क्रीड़ा स्थल पर दूसरे दिन के मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि चेयरमैन गरौठा डॉक्टर अरुण कुमार मिश्रा रहे। विशिष्ट अतिथि चौधरी सनत जैन रहे।मैच की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष गुरसरांय जयपाल सिंह राजू चौहान ने की।
अतिथियों द्वारा टॉस उछालकर टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ।दूसरे दिन का मैच आगरा एवं कानपुर के मध्य खेला गया।आगरा की टीम ने टॉस जीतकर पहिले बल्लेबाजी की।उन्होंने 18 ओवर में 138 रन बनाकर आल आउट हो गए।उनके कप्तान रॉकी नागर रहे।वहीं कानपुर के कप्तान अंकुर की टीम ने 14 ओवर में 139 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर मैच जीता।मेन ऑफ दी मैच सतनाम कानपुर को अतिथियों द्वारा दिया गया।उन्होंने पांच विकेट लिए एवं 55 रन बनाकर नॉट आउट रहे। आज के मैच में बच्चों और जवानों के अलावा बुढे लोग भी मैच को देखने आए और उनके बुढ़ापे को देखते हुए फील्ड में जब खिलाड़ी चौका और छक्का लगा रहे थे तो वही से बूढ़े लोग भी जोश में आकर फील्ड में देखे गए और बुढ़ापे में जबरदस्त क्रिकेट का जनुन उनमें जवानी का जोश दिख रहा था जिसको देकर युवा दर्शक और बच्चे भी देखकर एक खुशनुमा माहौल मैं हंसी मजाक करते देखे गए। बताते चलें स्कोरर मंजेश रहे।कॉमेंट्री महेश कुशवाहा ने की।संचालन पार्षद गोंविन्द सिंह सिसोदिया ने किया।इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक कुंवर प्रतिपाल सिंह रामजी परिहार ,सहसंयोजक सत्येंद्र प्रताप सिंह राजा चौहान, क्रीड़ाध्यक्ष जगमोहन समेले, जॉनी राजा,लोचन सिंह,सत्यप्रकाश तिवारी,रामेश्वर दयाल अग्रवाल,भुवनेश अर्जरिया ,ऋषभ वशिष्ठ ,कुलदीप खरे ,कौशलेंद्र सिंह ,भरत राठौर,रामनारायण पस्तोर, मानसिंह परिहार,लिपिक सोनू बक्शी,प्रकाश दीक्षित ,अजय मौर्या ,राजू सोलंकी,मंकू पाठक,दीपू महाराज,अमन खान,रिजवान, छोटू खान,सुनील यादव,रवि,हाकिम यादव,अमन सेन,दीपक यादव, सुनील श्रीवास,कैलाश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
