बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई चैलेंज कप 2025 के तहत प्रथम लैदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन खैर इंटर कॉलेज मुख्य भवन के क्रीड़ा स्थल पर कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मुख्य अतिथि राकेश सचान ने किया। टूर्नामेंट की अध्यक्षता पूर्व सांसद एवं प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत ने की।टॉस पंजाब की टीम ने जीता ,लेकिन उन्होंने फील्डिंग संभाली।प्रथम दिन पंजाब और इंदौर के मध्य मैच खेला गया जिसमें इंदौर ने बैटिंग कर 184 रन बनाए ।वहीं पंजाब की टीम ने फील्डिंग की ।पारी पूरी होने के बाद पंजाब की टीम ने।इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक कुंवर प्रतिपाल सिंह रामजी परिहार,सहसंयोजक सत्येंद्र प्रताप सिंह राजा चौहान,नगर पालिका अध्यक्ष जयपाल सिंह राजू चौहान,जिला महामंत्री बद्री प्रसाद त्रिपाठी,अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार,वरिष्ठ लिपिक सोनू बख्शी,पार्षद गोविंद सिंह सिसोदिया,भुवनेंद्र अर्जरिया ,ऋषभ वशिष्ठ ,कुलदीप खरे,मनीष सिंह हैवतपुरा, कौशलेंद्र सिंह ,भरत राठौर,पी सी सी सदस्य रमेश मौर्य, रामनारायण पस्तोर, मानसिंह परिहार आदि मौजूद रहे।
