बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। नगर गुरसरांय स्थित बड्स एन ब्लूम्स स्कूल में दिनांक 9 फरवरी 2025 को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने दीप प्रज्वलन पश्चात फीता काटकर प्रदर्शनी का उदघाटन किया। इस अवसर पर बच्चों ने विज्ञान गणित सोशल साइंस आर्ट एंड क्राफ्ट आदि विषयों पर अपने मॉडल प्रस्तुत किए एवं उन्हें बड़े आत्मविश्वास के साथ अभिभावकों और अतिथियों को समझाया। रैन वाटर हार्वेस्टिंग ग्लोबल वार्मिंग डे एंड नाइट गैस डिटेक्टर लुनार एक्लिप्स वॉल्केनो इकोसिस्टम अलजेब्रिक पार्क मैथ्स सिटी आर्ट एंड क्राफ्ट आदि विषयों पर बच्चों ने बहुत सुंदर मॉडल बनाएं। राम मंदिर, केदारनाथ मंदिर एवं ड्रीमलैंड प्रदर्शनी का आकर्षण केंद्र रहे। प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने मॉडल का वर्णन बहुत आत्मविश्वास से किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर आरपी निरंजन ने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी की सराहना की एवं बच्चों को निखारने में विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर गुरसरांय नगर के पत्रकार बंधुओ व विभिन्न समाजसेवियों का सम्मान हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अमिता पटेल ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह की विज्ञान आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन जरूरी है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव निरंजन, जितेंद्र पटेल,अखिलेश पिपरैया,पुष्पेंद्र पटेल भड़ोखर, हैप्पी सेठ,जगराम सिंह अस्ता, प्रसिद्ध नारायण यादव,राजेंद्र बिलैया,पंकज कुशवाहा,धर्मेंद्र पांचाल,अरविंद वर्मा,संतोष खरे, मुकेश त्रिपाठी,विनय पस्तोर, रिहान खान,सौरभ सोनकिया, विनय प्रकाश पटेल,कृष्णकांत पाठक,अनिल पाठक,चंदन द्विवेदी,प्रवेश जैन,सनत कुमार जैन,संजीव जैन,रवि जैन, रविकांत गुप्ता सर,मयंक बड़ोनिया,लक्की अग्रवाल,मोहनीश अग्रवाल,चंद्रप्रकाश चौरसिया,मनीष सिंह दीखित, सबल सिंह,आनंद सोनी पार्षद, अजय मौर्या पार्षद,मंजू,नितेश मोदी,विवेक बरसैयां,ज्योति बरसैंया,नीलम,प्रमोद गुप्ता, ब्रह्माकुमारी दीदी,नीलम अग्रवाल,दीपा बिलैया,यूसुफ खान,ज्ञानसिंह पटेल,गोटीराम पटेल सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
