बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
झाँसी- मऊरानीपुर नगर में आए दिन आश्चर्यजनक घटनाएं घट रही जिन्हे सुनते ही लोग आश्चर्य में पड़ जाते है।पहले एक आटा की दुकान से खुल्ले पैसे मांगने आए दो व्यक्ति दुकान के काउंटर पर रखे पचास हजार रूपये लेकर भागे।उसके बाद मंडी के पास एक किराना स्टोर पर से नौ हजार रुपए लेकर भागे और सोमवार को दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे कुशवाहा कालोनी निवासी एक महिला सब्जी लेने जा रही थी तभी बर्गर जी की दुकान के पास उक्त महिला को दो व्यक्ति मिले और महिला से जय माता दी बोले महिला ने जय माता दी बोल दी उसके बाद दोनो व्यक्तियों ने उक्त महिला से दस रुपए मांगे और धार्मिक दुहाई दी।लेकिन जैसे ही महिला ने पर्स से निकालकर देने लगी तभी दोनो व्यक्तियों ने ऐसा न जाने क्या कर दिया और महिला के हाथ से सोने की चूड़ी उतारने लगे महिला कुछ समझ पाती तब तक दोनो व्यक्ति भाग गए।पूरी घटना सी सी टी वी में कैद हो गई।घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आस पास लगे सी सी टी वी कैमरों से फुटेज ली।
Please follow and like us:
