बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
झाँसी- बालू खनन पर कार्यवाही लेकिन मैलानी ओवर ब्रिज के पास मिट्टी खनन चरम सीमा पर
मऊरानीपुर इन दिनों अवैध खनन चरम पर है।जहां खनन माफियाओं द्वारा प्रशाशन की आंख में धूल झोंककर खनन किया जा रहा है। जिसके चलते मऊरानीपुर उपजिलाधिकारी अजय कुमार द्वारा अवैध खनन और परिवहन की सूचना पर ग्राम धवाकर मोजा में अवैध खनन करते हुए एक एल एन टी ओर दो ट्रैक्टरों को पकड़ा।जिन्हें लहचूरा और मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।वही चार ट्रैक्टर को बालू का परिवहन करते हुए पकड़ा। जिसकी जांच खनिज विभाग को दी गई।नवागंतुक SDM अजय कुमार की कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। बताया गया है कि काफी लंबे अरसे से खनन माफियाओं द्वारा अपनी सीमा के बाहर खनन किया जा रहा था।
Please follow and like us:
