बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। अब मिस्टर नटवरलाल ने फोन पे के नाम पर पेट्रोल पंप के सेल्समैन को बनाया फर्जी पेमेंट का शिकार पूरा मामला गुरसरांय के बुंदेलखंड एग्रो सर्विस सेंटर पेट्रोल पंप मोदी चौराहा गुरसरांय का है। जहां 4 फरवरी मंगलवार को दिन के 12:30 बजे लगभग ग्राम पथरेड़ी निवासी राज मिश्रा पुत्र राजू मिश्रा जो कि मोहल्ला परकोटा कस्बा गुरसरांय में किराए के मकान में रहता है और वह बुंदेलखंड एग्रो सर्विस केंद्र पेट्रोल पंप पर पहुंचा और फर्जी फोन पे एप से एक हजार रुपया फर्जी फोन पे किया और सेल्समैन भज्जू कुशवाहा को दिखाने लगा फोन पे सफल हो गया है सेल्समैन ने देखा तो वह अंदर ऑफिस में आके देखा तो फर्जी फोन पे था और अंदर बैठे स्टाफ को शक होने पर उससे पूछ ताछ और मोबाइल लेकर देखने लगे इस पर फर्जी फोन पे करने वालों को लगा कि अब हम पकड़े जाएंगे तो बहुत तेज स्पीड में मोबाइल छोड़कर राइडर बाइक से पंप से भाग गया इसके पहले भी कई बार फर्जी फोन पे हुआ है।इस संबंध में सेल्समैन बैजनाथ कुशवाहा ने थाना गुरसरांय में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर जब मीडिया के लोगों को इस संबंध में जानकारी हुई तो पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज एक नई उम्र के लड़के की देखने को मिली वहीं पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने बताया कि वह अपना मोबाइल भी भागने के चक्कर में छोड़कर भाग गया। समाचार लिखे जाने समय तक इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था थानाध्यक्ष गुरसरांय से पूछने पर बताया की इस संबंध में कार्यवाही की जा रही है अब देखना है गुरसरांय में आए दिन सक्रिय मिस्टर नटवरलालों द्वारा एक के बाद एक कई प्रकार के फ्रॉड होने के बाद आखिर पुलिस क्या एक्शन लेती है।
Please follow and like us:
