बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
उरई/जालौन। विकास खंड माधौगढ़ क्षेत्र के रूपापुर गांव में पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम रुपापुर प्रधान समर सिंह दोहरे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसका संचालन ब्लाक अध्यक्ष माधौगढ़ जावेद ने किया। पीडीए जनचौपाल में संबोधित करते हुए सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार धर्म जाति की घिनौनी राजनीति करके मानवता में जहर घोलने का काम कर रही है जो देश हित में नहीं है ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करना है। वहीं जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने कहा कि भाजपा ने किसानों और नौजवानों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा न तो किसानों के लिए कोई सुविधा दे रही है और न ही युवाओं को नौकरी रोजगार। उन्होंने कहा कि पीडीए जनचौपाल का मुख्य उद्देश्य गांव गांव तक समाजवादी पार्टी की सोच और आम जनता के बीच पहुंचाना और जनता की समस्याएं जानना। उन्होंने कहा माधौगढ़ क्षेत्र में जुही का पुल बनाकर लोगों को सुविधा दी। लेकिन भाजपा आज तक कुछ नहीं किया।सपा सरकार किसानों की फसल नुकसान का मुआवजा देती थी भाजपा सरकार किसानों को बिजली ,खाद, बीज भी नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि गांव में लगने पानी वाली टंकियो से आज तक घरो में पानी नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि गांव में बिजली नहीं मिल रही है लेकिन हजारों के बिल का बोझ गांव की जनता पर डाल दिया। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी धोखेबाज पार्टी को हटाने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में सपा प्रत्याशी को जिताकर एक मजबूत सपा की सरकार बनाने में मदद करें। महेश चंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि पीडीए के प्रमुख अंग पिछड़ा वर्ग के लोगों को जागरूक होना चाहिए कि देश संविधान से चल रहा धर्म शास्त्रों से नहीं इसलिए धर्मांध होकर भाजपा की साजिश से बचे और अपने बच्चों को शिक्षित करके संविधान के तहत नौकरी पाकर आर्थिक और मानसिक रूप से मजबूत बने। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए को मजबूत करके संविधान की सुरक्षा करने का काम करें। परमात्मा शरण ने कहा कि सीमा पर जवान,खेत पर किसान का नारा दिया जाता रहा है लेकिन आज फौजी की अग्नि वीर कर दिया। उन्होंने कहा कि किसान, नौजवान मजदूर महिला सभी परेशान है। भाजपा सरकार में मंहगाई चर्म सीमा पर है जिससे किसानों का भारी नुक़सान हो रहा है। नौजवान, मजदूर सभी भ्रष्टाचार के शिकार हो गये है। उन्होंने कहा कि जब सपा सरकार थी तो किसानों को बिजली पानी खाद समय से और सस्ते दामों पर मिलती थी। उन्होंने भाजपा जैसी भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की। अमर सिंह राजावत ने कहा कि भाजपा जातीय जनगणना नहीं कराना चाह रही है। उन्हें डर है कि पीडीए को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा बहुत ही बदमाश लोगों का एक संगठन है जो सीधी साधी पीडीए की जनता को धर्म और मजहब की बात से गुमराह कर सत्ता हासिल कर लेती है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर सपा की सरकार बनाने का संकल्प लेना है। दशरथ सिंह पाल ने कहा कि भाजपा केवल हिन्दू मुस्लिम की बात करके मानवता का जहर घोलने का काम कर रही है। भाजपा झूठों की पार्टी है। भाजपा किसानों,, युवाओं, महिलाओं,की विरोधी है। भाजपा धर्म की आड़ में अंधा धंधा कर रही है। इनके बहकावे में नहीं आना है और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में पीडीए की सपा सरकार बनाना है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर, जिला प्रवक्ता महेश चंद्र विश्वकर्मा ,दशरथ सिंह पाल, बब्बू पाल, शैलेंद्र श्रीवास,मयंक विश्वकर्मा,दीपू त्रिपाठी,परमात्मा शरण फौजी,अमर सिंह राजावत, गजेन्द्र सिंह दददा,राजकुमार प्रजापति,सुधा राजावत दीपक कुशवाहा, रामकुमार राजावत,जाकिर सिद्दीकी,पतलेश राजपूत,सर्वेश पाल, सरदार सिंह,दीक्षित,सुरेश कुशवाहा, जितेंद्र राठौर, प्रमोद विश्वकर्मा, मनोज गुप्ता,संतोष कुशवाहा,प्रेम कुशवाहा,आशीष दोहरे,खिल्लन बीडीसी,दिलीप कुशवाहा,आंनद राय अंबेडकर, आशुतोष दुवे, पप्पू मिश्रा,जंग बहादुर, जावेद पत्रकार, महेश बोहरा,श्यामू तिवारी, राजेश विश्वकर्मा,प्रबल भदौरिया, सहित सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही।
