
बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
ललितपुर। सदर विधानसभा के तालबेहट क्षेत्र अंतर्गत दर्जनों गांव में लगातार समाजवादी पार्टी की पीडीए चौपाल को लोगों का समर्थन मिल रहा है। साथ ही हर चौपाल में लोगों को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों एवं विचारधारा के बारे में विस्तारपूर्वक बताया जा रहा है। जिससे लोगों का समर्थन अपार मिल रहा है। बांसी के ग्राम खिरकन एवं जखौरा में आयोजित चौपाल के दौरान सपा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीब, नौजवान, किसान, दलित समाज अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई चरम सीमा पर है। जिससे किसानों का भारी नुकसान हो रहा है। नौजवान, मजदूर सभी भ्रष्टाचार के शिकार हो गये है। उन्होंने कहा कि जब सपा सरकार थी तो किसानों को बिजली पानी खाद समय से और सस्ते दामों पर मिलती थी। आज भाजपा में दलालों का रैकिट काम कर रहा है जो लोगों को लूटने और ठगने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जैसी भ्रष्टाचारी सरकार को हटाना होगा। तभी देश में खुशहाली आएगी। हाल ही में जो बजट पेश किया गया है, उसमें गरीबों की अनदेखी की गई। इस बजट में केवल उद्योगपतियों को ही लाभ मिलेगा। कहीं न कहीं मध्यम वर्गीय लोग महंगाई, भ्रष्टाचार से पूरी तरह से बेहाल है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, भजनलाल कुशवाहा, मक्खन लाल कुशवाहा, नरेंद्र सिंह राजपूत, मोनू यादव, महेन्द्र सिंह राजपूत, तुलसी राम अहिरबार, अरसद मंसूरी, भजन लाल कुशवाहा, रोहित राठौर, पुष्पेंद्र बसवा, सहरोज खान, सुजान यादव, काशीराम अहिरवार, अशोक राजपूत, कृपाल रायकवार, पंचू रायकवार, बाबूलाल रायकवार, आशाराम रैकवार, रामस्वरूप रैकवार, हरवान, बंसती रैकवार, बल्लू, अमर सिंह लोधी, नंद किशोर लोधी, माधव यादव, हुकुम सिंह यादव, राजकुमार कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, बृगभान यादव, रविन्द्र यादव, लक्ष्मन कुशवाहा, देवेन्द्र यादव, बहादुर यादव, राहुल, शिवा, सुमित यादव, आशीष अहिरवार, अभिषेक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।