बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय(झाँसी)। 30 जनवरी गुरूवार को रामगढ सरकार सिद्ध बाबा सरकार ग्राम हैबतपुरा के प्रांगण में रुद्र महायज्ञ,श्रीमद्भागवत महापुराण की भव्य शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। कथा का आयोजन संत महावीर शरण गुड्डन महाराज के नेतृत्व में हो रहा है।बाबा मलारनाथ रामगढ सरकार सिद्ध बाबा सरकार हैबतपुरा के संत महावीर शरण गुड्डन महाराज ने बताया कि कार्यक्रम में श्रीमद् भागवत एवं देवी पाठ महामृत्युंजय जाप दिनांक 30 जनवरी से 6 फरवरी तक आयोजन होगा।कार्यक्रम में 5 फरवरी को रात्रि में भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।6 फरवरी को कन्या भोज के साथ कथा का समापन होगा।शोभायात्रा कथा स्थल से बारहद्वारी तक बैंड बाजों के साथ सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर निकाली।भागवत पूजन के बाद कथा व्यास सुश्री बाल विदुषी पं साक्षी देवीने कहा कि जिन पर परमात्मा की विशेष कृपा हुई है,वही इस कथा मंडप में पहुंचे हैं।उन्होंने कहा कि जीव ईश्वर का स्वरूप होते हुए भी ईश्वर को पहचानने का प्रयत्न नहीं करता है।इसी कारण उसे आंनद की प्राप्ति नहीं होती है।कथा मंच पर अतिथियों में युवा समाजसेवी पंडित करुणेन्द्र उर्फ तनु व्यास ने कहा कि भागवत जीवन दर्शन का ग्रंथ है।यह जीवन जीने की कला का मार्ग दर्शन करता है।कथा की आरती परीक्षित गुड़िया देवी किशोर सिंह भदौरिया,यज्ञ के मुख्य यजमान शैलेंद्र सिंह उर्फ लाल यादव चंद्रपुरा ने की।कार्यक्रम में यज्ञाचार्य जी पंडित हेमंत शास्त्री जी झाडी बाबा सरकार द्वारा यज्ञ भगवान का पूजन किया गया।युवा समाजसेवी पंडित तनु व्यास ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर रुद्र महायज्ञ,कलश यात्रा का शुभारंभ किया।कलश शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से सर्वेश सिंह ग्राम प्रधान हैवतपुरा,विनय प्रताप सिंह परिहार,रंजन कुशवाहा बीडीसी चंद्रपुर,भानूप्रताप सिंह,अरविंद सिंह भगत जी,दीवान ठाकुर,संतोष बाबा,चिंतामणि पांचाल,राघवेंद्र सरकार दादू चौकरी,तौसीफ रहमानी,अरमान,तेजपाल चंद्रपुर,फूल सिंह चंद्रपुरा,रामजी मवैया,अतुल कुमार मवैया,नरेंद्र राजपूत,जगनारायण,प्रिंस भदौरिया,अशोक वाजपेई ग्वालियर,अनुराग सिंह ठाकुर चंद्रपुरा,रणकेंद्र सिंह वकील,रामवली सिंह फौजी, गजेंद्र सिंह,लोकेन्द्र सिंह,देवेंद्र सिंह,शैलेन्द्र परिहार,शिवराम सिंह,अंकु सिंह,लल्लू राजा,परमलाल राजपूत,रोहित राजपूत,अतुल राजपूत,धीरू सेन नुनार,रामहेत सिंह,लोकेन्द्र सिंह, कपिल सिंह,सौरभ सिंह,एसपी सिंह,कृष्णा सिंह,राजाराम अध्यापक,सदाराम नन्ना सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
