झाँसी- आज, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों में रहना हुआ एवं तिरंगे का ध्वजारोहण करनें का अवसर प्राप्त हुआ । जिसे बड़े सम्मान और गर्व के साथ संपन्न किया गया।
वार्ड सभासद रितिका गौरव तिवारी क्षेत्र के सभी स्कूल में सम्मिलित हुए और कंपोजिट विद्यालय सूतीमील में जाकर ध्वजारोहण के पश्चात देशभक्ति से प्रेरित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य, और भाषण शामिल थे। यह दिन हमारे संविधान, स्वतंत्रता सेनानियों और देश की लोकतांत्रिक भावना को नमन करने का दिन है।इसलिए सभी बच्चों को हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बारे में अवगत कराया और उन्हें बताया 26 जनवरी का दिन इतना विशेष क्यों है
इस आयोजन में शामिल होकर देशप्रेम और गौरव की अनुभूति हुई।
76 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सभी क्षेत्रवासियों और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
