रिपोर्ट-कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। गजब सड़क सुरक्षा महा अभियान के तहत अब ग्रामीण क्षेत्र में भी स्कूली छात्र-छात्राओं से लेकर ग्रामीणों को दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों के बारे में ए टू जेड जानकारियां देकर सड़क सुरक्षा के बारे में शपथ दिलाकर सफल सेमिनार झांसी जिले के सबसे दूरस्थ विकासखण्ड बामौर मैं खण्ड विकास अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में 23 जनवरी गुरुवार को संपन्न हुआ। जिसमें मानव श्रृंखला बनाकर छात्रों से लेकर ग्रामीणों को यह शपथ दिलाई गई की वाहन चलाने के पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखा जावेगा और यातायात नियमों का हमेशा पालन किया जावेगा साथ ही समर्पित भाव से सड़क सुरक्षा पर नियमित रूप से काम करूंगा और दूसरों को शिक्षित जागृत करने के लिए प्रेरित करूंगा साथ ही दुर्घटना में पीड़ित व्यक्ति की मदद करने मैं हमेशा अग्रसर रहकर स्वच्छ स्वस्थ सुरक्षित सड़क संस्कृति विकसित करने पर पूरा काम करूंगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया यह कार्यक्रम ब्लॉक स्तर से लेकर गांव-गांव में भव्यता के साथ चलाया जा रहा है कार्यक्रम में विशेष सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रमुख अधिकारियों में गौरव कुमार खण्ड विकास अधिकारी बामौर,बाबू सिंह एडीओं पंचायत,दीपक कुमार एपीओ मनरेगा और ग्राम विकास अधिकारियों में महेंद्र चौधरी,विनीत विश्वकर्मा,सुनील कुमार तिवारी,नितिन कुमार, मथुरा पाल,ओमप्रकाश निरंजन, प्रेम कुमारी बौद्ध,बीएमएम पुष्पराज,ग्राम प्रधान बामौर संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जागरूक लोग मौजूद रहे।
