बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
बबीना : विगत दिवस थाना प्रेम नगर के बिजौली क्षेत्र में प्रधान दीनदयाल पहलवान के पुत्र व उसके मित्रों के साथ योजनाबद्ध तरीके से मारपीट,लूट और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर बेइज्जत की गई। आज बबीना रूलर प्रधान दीनदयाल पहलवान पुत्र स्व सरमन अहिरवार निवासी ग्राम टपरियन थाना बबीना जनपद झांसी ने पुलिस उप महानिरीक्षक केशव कुमार चौधरी को शिकायत पत्र देने के उपरांत घटना की जानकारी देते हुए बताया,कि मेरा पुत्र धीरेन्द्र उर्फ राज अपने मित्र निलेश की बहन को लेने झांसी की ओर जा रहे थे, तभी चौकी बिजौली क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास दो चार पहिया वाहन जिसमें एक वाहन का नंबर यूपी 93 सीएच 9332 बताया गया में सवार अंकुश राजपूत और अजय राजपूत के लगभग दस बारह साथियों ने गाड़ी रोक कर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए हमला कर दिया,साथ ही जेब में रखे लगभग दस पंद्रह हजार रुपए और गाड़ी की चाबी छीन कर धमकी देते हुए एक साथी निखिल को अपने साथ ले गए,जिसे हाई वे पुल के नीचे डगरिया मार्ग पर मारपीट कर छोड़ गए। इस पर प्रेम नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया था घटना हुई और जांच में जो आएगा उस पर कार्यवाही होगी,वहीं पुलिस उप महा निरीक्षक केशव कुमार चौधरी ने शिकायत पत्र पर गंभीरता जताते हुए पीड़ित को आश्वासन दिया जल्द ही जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
Please follow and like us:
