
बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज़
ललितपुर। युवा राष्ट्रीय लोकदल पार्टी ने ललितपुर जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने संगठन मजबूती व विस्तार के तहत ये नियुक्ति की है। इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल ने दी। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह चौधरी के निर्देश और राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी एवं युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन चौहान के अनुमोदन तथा प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की सहमति से पुरुषोत्तम कुशवाहा को युवा राष्ट्रीय लोकदल का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल ने बताया कि जिलाध्यक्ष के गठन जिला में युवा राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को मजबूती मिल सकेगी। इनके माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी द्वारा युवाओं के रोजगार हित में चलाई जा रही योजनाओं को आसानी से युवाओं के बीच पहुंचाया जा सकेगा।