रिपोर्ट-कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। 20 जनवरी शनिवार को गरौठा डिप्टी कलेक्टर अवनीश कुमार तिवारी बेजुबान गोवंशों से लेकर अन्नदाता किसान को होने वाली परेशानियों को पूरी तरह से दूर करने की दिशा में शासन के निर्देशों का धरातल पर पालन करते दिखे और लग रहा था असली भारत जो ग्रामीण क्षेत्र में बसता है जहां प्राचीन काल से लेकर वर्तमान परिदृश्य में आम लोगों के लिए खेती किसानी और गोवंशों आदि जानवरों की देखभाल व संरक्षणता खेती ही मूल आधार आर्थिक आय का स्रोत है जिसको लेकर बामौर में मूंगफली खरीद केंद्र पर जाकर वास्तव में किसान की मूंगफली खरीद की जा रही है का निरीक्षण किया तो मौके पर किसानों की ही मूंगफली खरीद की जा रही पाया गया उन्होंने किसानों से बातचीत कर बताया की मूंगफली उपज बिक्री के बाद सिक्सआर बिक्री रसीद आवश्य ले लै और कोई भी परेशानी आती है तो मुझे तुरंत सूचित करें ताकि शासन की मंशा अनुरूप हर किसान को उनकी उपज का शासन द्वारा निर्धारित मूल्य मिल सके इसके बाद वह गौशाला एरच भी अकस्मात निरीक्षण करने पहुंचे जहां एक गाय के अस्वस्थ होने पर उन्होंने पशु चिकित्सालय के डॉक्टर को फोन लगाकर गौशाला में बुलाया और अपने सामने गाय का इलाज कराया डिप्टी कलेक्टर गरौठा अवनीश कुमार तिवारी ने पशु चिकित्सा अधिकारी के साथ गौशाला में मौजूद सभी गोवंशों को मौके पर देखा और उनके खान-पान की व्यवस्था से लेकर मौसम अनुसार संरक्षणता के संबंध में संबंधित गौशाला के स्टाफ को पूरी व्यवस्था बनाए जाने निर्देश दिए और प्रतिदिन की रिपोर्ट देने को कहा इसके बाद वह एरच मूंगफली क्रय केंद्र पर भी निरीक्षण करने पहुंचे जहां निर्धारित लक्ष्य के अनुसार मूंगफली खरीद पूरी होने के करीब पाई गई यहां पर भी उन्होंने किसानों का जल्द से जल्द भुगतान कराए जाने के खरीद केंद्र संचालकों को निर्देश दिए आज डिप्टी कलेक्टर गरौठा लगातार चार-पांच घंटे ग्रामीण क्षेत्रों में गोवंशों की संरक्षणता से लेकर किसानों की मूंगफली खरीद पर शासन की मंशा अनुरूप धरातल पर काम करते दिखे जिससे क्षेत्र के किसानों व आम लोगों में डिप्टी कलेक्टर गरौठा अवनीश कुमार तिवारी की सराहना की गई।
