
रिपोर्ट-कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। सबको जगा कर खुद आज 88 वर्ष की उम्र में पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने जमाने के निष्पक्ष और निडर वरिष्ठ पत्रकार और खैर इंटर कॉलेज गुरसरांय के गणित के जाने-माने प्रवक्ता के साथ रामायण के ज्ञाता गुरुजी पंडित रामगुलाम तिवारी के निधन पर जगह-जगह शोक सभाएं हुई। बता दे नगर के दैनिक जागरण के पहले पत्रकार राम गुलाम तिवारी के निधन पर पत्रकारों की एक शोक सभा मे कुंवर राम कुमार सिंह,अशोक सेन डॉ सुकदेव व्यास,अरुण चतुर्वेदी, अखिलेश तिवारी सुट्टा,सरजू शरण पाठक,अखिलेश तिवारी छिरोरा, शिशुपाल सिंह सरस,जयप्रकाश बरसैया,फूल सिंह परिहार,राजेश अग्रवाल,सत्यप्रकाश द्विवेदी,सुनील चौहान,कौशल किशोर,अंकित सेंगर,संदीप श्रीवास्तव,आशुतोष गोस्वामी, सोम मिश्रा,सार्थक नायक,सुनील जैन ,आयुष त्रिपाठी, हरिश्चंद्र नायक,शौकीन खान नितिन मोदी आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया।