रिपोर्ट-कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। 18 जनवरी शनिवार को गरौठा अपने साढु भाई के यहां से अपने घर ग्राम गुढा थाना कटेरा झांसी बाइक से लौट रहे युवक की मोती बाई कॉलेज गरौठा के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछल जाने से बाइक सवार युवक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया आनन- फानन इसकी सूचना राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस को दी। जिस पर बाइक सवार युवक राजू अहिरवार पुत्र जानकी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम गुढा थाना कटेरा (झांसी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय एंबुलेंस से लाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया। उधर जानकारी मिलने पर मृतक युवक के रिश्तेदार अंबेडकर नगर गरौठा झांसी निवासी मलखान के परिवारजन अस्पताल आए और गरौठा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर बलिराज शाही गरौठा पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे थे और मौके पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताते चलें मृतक युवक राजू अहिरवार शाम 5:00 बजे लगभग जब अपने घर बाइक से जा रहा था तो मोती बाई महाविद्यालय के सामने सड़क पर यह दुर्घटना हुई इसकी सूचना मृतक के परिवार जनों और रिश्तेदारों को मिलने पर उनका रो रो कर बुरा हाल था।
