टहरौली ( झांसी ) टहरौली बाजार की साप्ताहिक बंदी हेतु उपजिलाधिकारी द्वारा सूचना दी गई। बाजार में घूम कर लाउडस्पीकर से व्यापारियों को शनिवार की साप्ताहिक बंदी हेतु जागरूक किया गया। उपजिलाधिकारी अजय कुमार यादव ने बताया कि आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर बाजार बंद रखे जाएं। उपजिलाधिकारी के साथ दोनों व्यापार मंडलों के अध्यक्ष हरीश सोनी एवं रीतेश मिश्रा “राघवेन्द्र” ने भी व्यापारियों को शनिवार बंदी हेतु आग्रह किया। बंदी अनुपालन में सहयोग करने के लिये प्रधान टहरौली अमित जैन एवं आशीष उपाध्याय ने भी व्यापारियों से सहयोग की अपील की है। इस मौके पर अनेक व्यापारीगण एवं थानाध्यक्ष सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिसबल मौजूद रहा।
Please follow and like us:
