उरई/जालौन । एसपी ने शुक्रवार को शहर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी को सब कुछ ठीक-ठाक मिला। एसपी डॉ दुर्गेश कुमार ने शुक्रवार को सदर कोतवाली का निरीक्षण किया, जहां साफ सफाई की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त मिली है।निरीक्षण के दौरान उन्होंने मैस, मालखाना, आरक्षी बैरक, हवालात व अभिलेखों का बारीकी से परखा और बीट आरक्षण की पुस्तिका देखी। साथ हीं कोतवाली परिषर में वाहनों की अधिक संख्या मिलने पर उन्हें न्यायलय सें अनुमति प्राप्त कर डिस्पोजल करने की बात कही। इसके अलावा कोतवाली के मालखना में रखे शस्त्रों को देखकर एसपी ने मालखाना इंचार्ज की पीठ थपथपाकर प्रशंसा जाहिर की है, ओर महिला हेल्पडेक्स को को बेहतर बनाने की बात की। इससे पहले कोतवाली पहुंचने पर कोतवाली के उपनिरीक्षक ने एसपी को सलामी दी। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर अर्चना सिंह, कोतवाली प्रभारी अजयब्रम्ह तिवारी, एसआई उदय प्रताप सिंह, एसआई बिपिन यादव, एसआई शिलवंत सिंह, एसआई अनिल राणा, एसआई विनोद सिंह समेत पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
