रिपोर्ट- संजीव व्यास समथर
समथर -(झांसी)-बाबा महाकाल कमेटी के सदस्यों द्वारा विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में मकर संक्रान्ति पर्व के उपलक्ष्य में आज कस्बा समथर के अग्गा बाजार में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम शिव भक्तों ने बाबा महाकाल की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से पूजा अर्चना की। व दीप प्रज्जवलित कर आरती की और जयकारा लगाया। इसके उपरांत सर्वप्रथम कन्याओं को खिचड़ी भोज कराकर एवं दक्षिणा देकर खिचड़ी भोज वितरित किया।इस मौके पर भाजपा जिला प्रतिनिधि अवधेश अग्रवाल उर्फ बल्लू सेठ, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पाल, कमलेश दुवे, रामजी उर्फ मुन्ना दुवे,शिवम त्रिपाठी, मोनू नगाइज,पारस व्यास,आशीष उपाध्याय, प्रशांत व्यास अनुज दुवे,अभय सैंगर,मोन्टु उपाध्याय,राघव कुचया, मयंक तिवारी, नितिन गुप्ता, रोहित सविता, चन्द्रशेखर वघेल सहित बाबा महाकाल समिति के बहुत से शिव भक्त उपस्थित रहे।
