झांसी-संस्था प्रयास :सभी के लिए के तत्वावधान में विवेकानंद राष्ट्रीय युवा उत्सव के तीन दिवसीय आयोजन का स्वामी विवेकानंद के पूजन अर्चन उपरांत वृक्षारोपण के साथ हुआ समापन।
प्रयास:सभी के लिए के संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा के नेतृत्व में अध्यक्ष बैदेही शरण सरावगी की अध्यक्षता में और श्री मनोज कुमार मिश्रा प्रधानाचार्य सरस्वती पाठशाला इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज के मुख्य आतिथ्य में विवेकानंद जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का सरस्वती पाठशाला इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज प्रांगण में किया गया समापन। प्रारंभ में प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण पूजन कर आज के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था प्रयास:सभी के लिए के अध्यक्ष बैदेही शरण सरावगी ने सभी सदस्यों और विद्यालय के शिक्षकों के साथ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण पूजन अर्चन कर धूप-बत्ती के साथ वंदन कर उन्हें नमन करते हुए उनके द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर सनातन संस्कृति पर दिये गये अविस्मरणीय योगदान पर उपस्थित समूह के मध्य विचार व्यक्त किये गये। अंत में सभी सदस्यों के द्वारा वहां पर नीम अशोक पीपल आंवला आदि के पौधों को रोप कर वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन अम्बिका प्रसाद श्रीवास्तव और देवेश मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का संचालन संजय जैन कर्नल ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक अग्रवाल पी एन बी , सी बी राय तरूण, कुलदीप सिंघल, के डी गुप्ता, सतीश साहनी, एन के सिंह, नवीन श्रीवास्तव, सुन्दर ग्वाला, एच एन शर्मा, आदि उपस्थित रहे।
अंत में महामंत्री रामबाबू शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
