रिपोर्ट-कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय(झांसी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई गुरसरांय द्वारा 12 जनवरी रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती विजडम कोचिंग संस्थान में युवा दिवस के रूप में मनाई गई। युवा दिवस के मौके पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम विभाग सहसंयोजक अभाविप हरिशचन्द्र नायक,जिला सहसंयोजक नीतेश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश पटेल द्वारा मां सरस्वती और विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर विभाग सहसंयोजक हरिशचन्द्र नायक ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के विचार व उनकी शिक्षा युवाओं में कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करती है। युवाओं को उनके व्यक्तित्व से शिक्षा लेते हुए अपने जीवन,समाज और राष्ट्र में परिवर्तन के लिए प्रेरित किया। आगे उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्र और समाज को देने वाले महान विभूति,जिनका व्यक्तित्व विराट एवं अद्भुत रहा है। ऐसे व्यक्तित्व वाले स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानकर 1948 से ही लगातार काम करते आ रही है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन को विद्यार्थी परिषद अपना आदर्श इसलिए मानती है कि उनके पूरे जीवन को देखने से देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखे जैसे भाव मन में उत्पन्न होते हैं जिसने राष्ट्र और समाज के लिए अपनी पूरी जीवन को खपा दिया। अपने राष्ट्र एवं समाज के लिए सभी सुख-सुविधाओं का त्याग दिया,ऐसे लोग समाज को आज भी प्रेरणा देने का काम कर रही है। जिला सहसंयोजक नीतेश अग्रवाल ने बताया कि विवेकानंद के जीवन से हमें आत्मविश्वास,आत्म सुधार,दूसरों की सेवा और सार्वभौमिक भाईचारे की भावना को अपने जीवन में अपनाने की शिक्षा मिलती है। नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश पटेल ने विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए कठिन मेहनत करने का आह्वान किया। इस मौके पर नगर मंत्री काजल अग्रवाल,नगर सहमंत्री मेघा शर्मा,नगर सहमंत्री कार्तिक पाठक सहित नगर के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Please follow and like us:
