झांसी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करते हुए, वीरांगना फाउंडेशन ने झांसी महोत्सव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को निशुल्क स्टॉल प्रदान कर उनके सशक्तिकरण का उदाहरण प्रस्तुत किया। यह पहल न केवल ग्रामीण और शहरी महिलाओं की प्रतिभा को एक मंच प्रदान करती है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
महोत्सव में पहुंचीं वीरांगना फाउंडेशन की अध्यक्ष झाँसी लोकसभा के सांसद अनुराग शर्मा जी की धर्मपत्नी श्रीमती पूनम शर्मा ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने उनकी कला और उत्पादों की सराहना करते हुए कहा, “इन महिलाओं का आत्मविश्वास और मेहनत वाकई प्रेरणादायक है। ऐसे प्रयास न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाते हैं, बल्कि उनके आत्मसम्मान को भी बढ़ावा देते हैं।”
श्रीमती पूनम शर्मा ने जनता से भी अपील की कि वे इन महिलाओं के उत्पादों को अधिक से अधिक खरीदकर उनके उत्थान में योगदान दें।