शिवपुरी : बजरंग वाहिनी संगठन द्वारा विश्वशांति एवं लोक कल्याण हेतु सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन 7 जनवरी मंगलवार मुदगल कॉलोनी शिवपुरी में किया गया। इस आयोजन में मुदगल कॉलोनी के निवासियों ने संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ में भाग लिया। सुन्दरकाण्ड का आयोजन कडकडाती ठण्ड के बावजूद भी देर रात तक चला। इस आयोजन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल, रावत समाज एवं आईएमसी के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह रावत, बजरंग वाहिनी के संगठन संयोजक बादल गोस्वामी, महाराज सिंह पाल, नवल सिंह बघेल, कप्तान सिंह बघेल, गिर्राज बघेल, राजपाल बघेल , हितेश बघेल, रविन्द्र बघेल, सुमरन बघेल आदि उपस्थित थे।
Please follow and like us: