उरई/जालौन। बहुजन समाज पार्टी की उरई में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें 15 जनवरी को सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष किशुनलाल पाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन को भव्य तरीके से मनाने के लिए सेक्टर स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य अतिथि बृजेश जाटव ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने हमें संविधान दिया। अगर वह नहीं होते तो आज हम लोगों की दिशा और दशा बेहद ही चिंताजनक होती। 15 जनवरी को शहर के रघुवीरधाम में बीएसपी प्रमुख एवं यूपी की पूर्व सीएम बहन कुमारी मायावती जी का जन्मदिन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में अधिक संख्या में लोगों से पहुंचने का आग्रह किया। मौके पर जिला अध्यक्ष किशुनलाल पाल, वीरपाल सिंह उर्फ बबलू चौधरी विधानसभा अध्यक्ष, सुरेश चन्द्र गौतम, ब्रजेश जाटव, जीवन अहिरवार पूर्व चेयरमैन, कन्हैयालाल कुशवाहा, अमित भारती, डॉ देवेंद्र अहिरवार, मानवेंद्र निरंजन, महेंद्र कुमार बामसेफ जिला संयोजक, पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय गौतम, जितेन्द्र दोहरे,अनिल चौधरी पूर्व सभासद, मनोज दिवाकर जिला कोषाध्यक्ष, रामसनेही बाबू, राजेश जाटव, नरेंद्र सिंह दोहरे, लक्ष्मी प्रसाद, गोल्डी राजा, महेंद्र सोमई, मिथिलेश बरसार, सरदार सिंह दोहरे विधानसभा अध्यक्ष माधौगढ़, विजय श्रीवास रहे।
Please follow and like us: