▪️गांव में निकाली महिला सम्मान रैली
▪️महिलाओं ने किया संविधान की प्रस्तावना का पाठ।
▪️महिला सम्मान व सावित्रीबाई के मिशन को आगे बढ़ाएंगे – अनुराधा बौद्ध
▪️कुठोंदा में दलित महिला सम्मान संगोष्ठी का आयोजन
उरई – राष्ट्रज्योति माता सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस पर कुठोंदा बुजुर्ग गावँ में ग्लोवल कैम्पेन फ़ॉर दलित वोमेन व महिला संगठनों ने पहले पूरे गावँ में महिला सम्मान रैली निकाली उसके बाद दलित महिला सम्मान सभा करके सावित्रीबाई फुले जन्मोत्सव मनाया । कार्यक्रम की अध्यक्षता दलित महिला ग्राम प्रधान सुमन देवी ने की वही कार्यक्रम में एड. रश्मि वर्मा, एड.निखत परवीन, एड.प्रियंका अहिरवार, समाजसेविका अनुराधा कठेरिया, शिक्षिका शशि चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित रही। अनुराधा बौद्ध ने कार्यक्रम का संचालन करते हुये बताया कि हमे जो शिक्षा व सम्मान मिला है वह माता सावित्रीबाई के संघर्ष की बदौलत मिला है। हम सब सावित्रीबाई फुले के मिशन को आगे बढ़ाएंगे। आज हम सब महिलाएं खासकर दलित बंचित समुदाय की महिलाएं देश ही नही विदेश में भी अपनी पहचान बना रही है, ग्लोवल कैम्पेन फ़ॉर दलित वोमेन पूरे देश मे दलित महिलाओं को नेतृत्व प्रदान कर रहा है। एड.रश्मि वर्मा ने महिला अधिकारों की बात कही समाजसेविका अनुराधा कठेरिया ने महिला शक्ति व महिलाओं के संघर्ष की बात रखी तो वही एड. निखत परवीन ने माता सावित्रीबाई फुले के साथ फ़ातिमा शेख के संघर्ष को बताया, एड.प्रियंका अहिरवार, उषा, हेमलता, सिखा व शशि चौधरी ने कहां की हमें अपने बच्चों की शिक्षा पर ज्यादा ध्यान देना होगा तभी हम माता सावित्रीबाई फुले की सोच व मिशन को आगे ले जा सकते है। कार्यक्रम में गावँ के अन्य लोगों ने अपनी अपनी बात रखी साथ ही गावँ में महिलाओं की समस्याओं को रखा जिसकी पैरवी के लिए कार्य किया जाएगा वही एक प्रस्ताव रखा गया कि गांव में बाबा साहब व माता सावित्रीबाई ज्योतिबा फुले की प्रतिमा लगाई जाये। कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर महिला पुरुषों ने भाग लिया वही आस पास के अन्य गांव के लीडर – शिल्पी, बर्षा, रेखा, अमृता, आयुष, काजल, कंचन, सचिन चौधरी, प्रदीप हरकौती, देबेन्द्र अनिल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें और सभी ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया उसके बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।