![IMG_20241227_165303](https://bundelkhandbulletin.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241227_165303-1024x1213.jpg)
गुरसरांय (झांसी)। पशु पालन विभाग झाँसी के सौजन्य से नगर के त्याग मूर्ति आत्माराम खैर इंटर कॉलेज खेल मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय बृहद मण्डलीय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया,जिसमे में 600 पशुओं का पंजीकरण और इलाज किया गया साथ ही पशु चिकित्सकों द्वारा दवाओं का वितरण किया गया। मेले में बड़ी संख्या में किसानों ने बढ़ चढ़कर सहभागिता की एवं विभिन्न सेवाओं का लाभ लिया। मंडल स्तरीय शिविर का शुभारंभ गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता एवं अतिथियों द्वारा गौ माता का पूजन कर किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्त ने कहा कि ऐसे मेले किसान एवं पशुओं को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि गाय की सेवा सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। तथा हमें इनकी अच्छे से देखरेख तथा टीकाकरण नियमित करना चाहिए वहीं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी गिनाया तथा यह भी कहा कि गाय का दूध अमृत के समान है। जिसकी हमें रक्षा तथा सुरक्षा करनी चाहिए ।उन्होंने कहा कि मोदी योगी के नेतृत्व में देश महान शक्ति वाला बनेगा।उसके लिए गौ पालन,गौ मूत्र,गोबर का सम्बर्धन बहुत जरूरी है।सरकार की योजना है कि जिन गौ शालाओं में अनियमितता पाई जा रही है,उन्हें स्वयं सहायता समूह को सौंपी जाए,इसके लिए जनबरी से कैम्प लगाकर गौशाला से किसान गाय घर ले जाकर पालेंगे।क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत ने कहा कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन स्वरोजगार का एक मुख्य साधन है। स्वस्थ पशु ही अच्छा उत्पादन दे सकता है, अतः आरोग्य मेले के माध्यम से पशुओं के स्वास्थ्य की जांच एवं आवश्यक दवाएं प्राप्त कर अधिक से अधिक पशुपालक लाभान्वित हों। इसके अलावा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीमती पदमा टीकाराम पटेल,चेयरमैन गुरसरांय जयपाल सिंह राजू चौहान,प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी,किसान नेता कमलेश लंबरदार, पार्षद गोविन्द सिंह सिसोदिया ने गौ सेवा पर अपने विचार व्यक्त किया।गौ पालन विभाग एवं कृषि विभाग से आये बैज्ञानिकों प्रोफेसरों में डॉ राजीव कुमार सक्सेना अपर निदेशक 2 झाँसी मण्डल, डॉ अशोक कुमार मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, मेला प्रभारी डॉ प्रशांत सिंह ,डॉ आशीष गुप्ता, डॉ विक्रम सिंह,डॉ दीपक सिंह राजपूत,डॉ सतेन्द्र राजपूत, डॉ अनिल कुमार शर्मा, डॉ रणवीर सिंह यादव,डॉ प्रतीक दीक्षित,डॉ चंद्र प्रकाश,डॉ हिरदेश यादव ,डी पी कुशवाहा,डॉ आशीष गुप्ता, दीपक उपाध्याय आदि ने पशुओं में होने वाले रोग,उनसे बचने का उपाय,उनको उचित खाद्यान देना तथा सही देखभाल करने के बारे में बताया।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार ने बताया है कि रोगी पशुओं का अति विशिष्ट उपचार एवं औषधि वितरण, रोग ग्रस्त पशुओं की अल्ट्रासाउण्ड मशीन द्वारा जांच, पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान एवं बॉझपन समस्या का निवारण, पशुओं की लघु शल्य चिकित्सा, निःशुल्क पशु टीकाकरण, पशुपालकों को पशुओं के पशुधन बीमा की सुविधा, पशुपालकों को पशुओं की उन्नत तकनीक की वैज्ञानिकों द्वारा जानकारी, मेले/शिविर में पंजीकृत पशुपालकों के पशुओं को निःशुल्क कृमिनाशक दवापान, खनिज लवण (मिनरल मिक्सचर) तथा सकेन्द्रित पशु आहार उपलब्ध कराया जायेगा, पशुपालन के क्षेत्र में उद्यमिता के अवसर की जानकारी प्रदान करना, अन्य विभागों यथा कृषि उद्यान मत्स्य आदि के बारे में जानकारी प्रदान करना है।इस दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी शैलेन्द्र शर्मा,अनिल कुमार तिवारी,शनि भट्ट,बृज किशोर,जितेंद्र सिंह,राम नरेश,जावेद खान,नीलम पाठक,भूमिका त्रिपाठी, उदित राजपूत प,प्र,अधिकारी, शिव शंकर ,राघवेंद्र सिंह,फार्मासिस्ट रमेश चंद्र ,वीरसिंह,चरन सिंह,राजेश प्रजापति आदि का सहयोग रहा।संचालन सौरभ शर्मा ने किया। इस मौके पर क्रीड़ाध्यक्ष जगमोहन समेले, जगराम सिंह अस्ता,कमलापति उपाध्याय, सत्यप्रकाश तिवारी,चंद्रभान सिंह परमार प्रधान गुढ़ा,नरेंद्र शर्मा प्रधान मथनिया,राजू पाठक प्रधान आमली,मनोज यादव प्रधान खड़ौरा, पूर्व प्रधान राम सुमिरन मिश्रा,राम प्रिया शरण राजू मुखिया,रघुनंदन यादव,अंशू तिवारी,शिवम गिरी,जनक सिंह यादव,प्रसिद्ध नारायण यादव,अबधेश सिंह फौजी,अबध किशोर रिछारिया, शेष नारायण तिवारी,राकेश त्रिपाठी, कुलदीप त्रिपाठी, अनिल मिश्रा,अरजरिया नुनार आदि किसान उपस्थित रहे।