झांसी, 28 दिसंबर 2024
आज पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार, किला मार्ग, झांसी में जिला जनकल्याण महासमिति झांसी और रानी झांसी फाउंडेशन झांसी के संयुक्त तत्वावधान में माननीय सांसद डॉ. अनुराग शर्मा का भव्य नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद डॉ. अनुराग शर्मा का सम्मान 187 से अधिक प्रतिष्ठित संगठनों द्वारा किया गया, जिन्होंने उनके कार्यों और क्षेत्र के विकास में योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम का उद्घाटन वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। इसके बाद बच्चों ने जल संरक्षण और स्वच्छता पर प्रेरणादायक प्रस्तुति दी, जिसमें स्वच्छता और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अवसर पर सांसद डॉ. अनुराग शर्मा को लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला की उपस्थिति में ‘डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी’ की मानद उपाधि प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया। यह उपाधि आयुर्वेद के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दी गई, जो उन्होंने जन-जन तक आयुर्वेद का ज्ञान पहुंचाने के लिए किया है।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. जितेंद्र कुमार तिवारी ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि सांसद डॉ. अनुराग शर्मा को आयुर्वेद के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि न केवल झांसी बल्कि पूरे बुंदेलखंड के लिए गर्व का विषय है।”
कार्यक्रम में झांसी के नगर विधायक श्री रवि शर्मा, एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी, महानगर धर्माचार्य पं. हरिओम पाठक और अन्य गणमान्य अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने सांसद डॉ. अनुराग शर्मा की उपलब्धियों और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान की सराहना की।
सांसद अनुराग शर्मा बोले – मैं आप सभी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। मुझे जो यह उपाधि प्राप्त हुई है, वह मेरे लिए केवल सम्मान नहीं है, बल्कि एक नई जिम्मेदारी है। यह समाज के प्रति मेरे दायित्व को और अधिक दृढ़ बनाता है।
मेरा यह मानना है कि आयुर्वेद जैसे प्राचीन और विज्ञानसिद्ध पद्धति को आगे बढ़ाना, उसमें नए शोध करना और इसे आम जनमानस तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है। आयुर्वेद ने सदियों से आरोग्य और स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखाया है, और मैं इसे अपनी प्राथमिकता के रूप में देखता हूं
सभी ने कचरा प्रबंधन के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई और क्षेत्रीय एकता तथा सामाजिक समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में 187 से अधिक गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और सांसद डॉ. अनुराग शर्मा का नागरिक अभिनंदन किया।
इन सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित
सांसद डॉ. अनुराग शर्मा के नागरिक अभिनंदन में भाग लेने वाले प्रमुख संगठन:
जिला जनकल्याण महासमिति झांसी, रानी झांसी फाउंडेशन झांसी, मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, श्रीमती विद्यावती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स झांसी, कैनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट), वरिष्ठ नागरिक कल्याण सेवा समिति झांसी, ब्राह्मण विकास मंच झांसी, सीपरी बाजार व्यापार महासमिति झांसी, शिक्षक प्रकोष्ठ झांसी, प्रगति पथ, रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन झांसी, साहित्यकार समिति झांसी, साहू समाज झांसी, श्री सिदेश्वर फाउंडेशन, राष्ट्रीय हिंदू महासभा भारत, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल झांसी, प्रयास सभी के लिए संस्था, सिंह साहब समाजसेवी संस्था, वाहन चालक स्कूल यूनियन, जिला अल्प बचत अभिकर्ता संघ, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, सर्व कल्याण समिति, सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, श्री रामचरित मानस समिति प्रेम नगर झांसी, हिंदी साहित्य भारती झांसी, जय श्रीराम राजा धार्मिक समिति भारत, लोको रनिंग ब्राह्मण महासंघ परिवार, अक्षय जन सेवा समिति, राष्ट्रीय प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी समिति झांसी, नागरिक सुरक्षा कोर झांसी, मानस सेवा ट्रस्ट, वीरांगना लक्ष्मीबाई ट्रस्ट, बूथ अध्यक्ष शहर मंडल झांसी, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, नेशनल एंटी करप्शन झांसी, भाजपा समर्थक मंच, झोकन बाग व्यापार मंडल, लाइंस क्लब झांसी, बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा समिति, श्री विजय राघव जी महाराज शिक्षा समिति, संपूर्ण राष्ट्रवादी एकता मिशन, दुर्गा वाहिनी विश्व हिंदू परिषद, विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति, हिंदू वाहिनी एवं हिंदू राष्ट्र संगठन, ग्रामोत्थान सेवा समिति ललितपुर, हिंदू सेवा संगठन, भाजपा महिला मंच महिला, आशा कार्यकर्ती, संस्कार भारती, श्री गणेश बुंदेलखंड सेवा मंडल, तरकश लोक कला एवं जन कल्याण समिति, सर्वहित सर्वोपरि जन कल्याण समिति, जिंदगी द आर्ट ऑफ लाइफ चैरिटेबल ट्रस्ट, शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ, जन सूचना अधिकार मंच ट्रस्ट, राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद झांसी, जैन मिलन मुख्य शाखा, सीनियर सिटीजन क्लब झांसी, सुपर मॉम ग्रुप हेल्थ कुकिंग झांसी, राम राजा सरकार वृद्ध सेवा सदन धर्मार्थ न्यास, लाइंस क्लब झांसी आशुतोष, श्रीकृष्णा आश्रय फाउंडेशन, अन्न दान महादान संगठन, सत्य सनातन संस्कृति मंच भारत धर्मार्थ न्यास, कुशवाहा समाज, बुंदेलखंड फोटोग्राफिक्स एसोसिएशन झांसी, जयसवाल महिला क्लब, स्वामी दयानंद एकेडमिक पब्लिक स्कूल, इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल साइंस, डॉ. भगवती प्रसाद विद्या मंदिर झांसी, उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति, नेहरू महाविद्यालय प्रबंध समिति ललितपुर, नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा झांसी), उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ झांसी, बृजवासी गौरक्षा सेना, गौ रक्षा कल्याण ट्रस्ट, श्री सिदेश्वर भक्त मंडल झांसी, ब्राह्मण समाज उत्थान सेवा संस्थान महरौनी, क्षेत्र पंचायत तालबेहट, रामयश कीर्तन मंडली महरौनी, रेडक्रॉस सोसायटी ललितपुर, बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज झांसी, नेशनल एंटी करप्शन झांसी, गहोई महिला विंग झांसी, यूपी पत्रकार एसोसिएशन ललितपुर, नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा ललितपुर), क्षत्रिय स्वर्णकार समाज महरौनी, प्रधान संघ ब्लॉक महरौनी, बार एसोसिएशन तहसील तालबेहट, नगर पंचायत तालबेहट, एमएलआरपी पब्लिक स्कूल तालबेहट, सेवा समर्पण संस्थान ललितपुर, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ललितपुर, गौ रक्षा प्रयागराज ट्रस्ट, अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षा संगठन, अखिल भारतीय फोटोग्राफर फाउंडेशन झांसी, ब्लॉक बार क्षेत्र पंचायत ललितपुर, भाजपा मंडल तालबेहट, श्री अखंड विश्वरानंद संत आश्रम पद्धति, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, एमएलबी पैरामेडिकल कॉलेज झांसी, गुरुकुल इंटर कॉलेज, प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट ललितपुर, साथी संस्था, समृद्धि समाज सेवा परिषद झांसी-ललितपुर, स्नेहधारा जनकल्याण महासमिति झांसी-ललितपुर, मानव उत्कर्ष फाउंडेशन झांसी-ललितपुर, पितृ आशीर्वाद सेवा समिति झांसी-ललितपुर, नवचेतना झांसी-ललितपुर, स्वावलंबन समाजसेवा परिषद झांसी-ललितपुर, प्रगति अग्रपथ सेवा संस्थान झांसी-ललितपुर, धरा कल्याण महासंघ झांसी-ललितपुर, विश्व कल्याण सेवा समिति झांसी-ललितपुर, समग्र सामूहिक विकास परिषद झांसी-ललितपुर, सत्यसंग मानव सेवा कल्याण ट्रस्ट झांसी-ललितपुर, जन सहयोग फाउंडेशन झांसी-ललितपुर, सर्व परिवर्तन सेवा संस्थान झांसी-ललितपुर, संकल्प जन कल्याण सेवा प्रसार समिति झांसी-ललितपुर, प्रेरणा ज्योति समिति झांसी-ललितपुर, समर्पण सेवा महासंघ परिषद झांसी-ललितपुर, उन्नति सेवा परिषद झांसी-ललितपुर, नवप्रभात समाज सेवा संस्थान झांसी-ललितपुर, धैर्य ग्रुप ऑफ फाउंडेशन झांसी-ललितपुर, कल्पतरु सेवा संगठन झांसी-ललितपुर।
अंत में सभी का आभार व्यक्त बृज किशोर भार्गव जी,एवं सतेंद्र कुमार तिवारी ने व्यक्त किया।