गुरसरांय (झांसी)। 16 जून मंगलवार को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनमंगलकारी और विकास से लेकर प्रदेश,देश और विश्व में भारत का झंडा गाड़ने वाली भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री से लेकर प्रदेश सरकार द्वारा आमजन को विकास की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए और महिला सशक्तिकरण से लेकर युवाओं को रोजगार से लेकर देश में बेहतर सड़कों के जाल और हवाई यात्रा सुविधा बढाने, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने से लेकर उनको विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन सेवाओं के माध्यम से निष्पक्षता से चयन कर प्रशासनिक,वैज्ञानिक आदि क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्थान देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश में विश्व पटल पर जो झंडा गाड़ा है वह ऐतिहासिक है। उक्त उदगार बामौर विकासखण्ड में लगाए गए विशेष मेले में बतौर मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने व्यक्त करते हुए कहा की उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में युवाओं को रोजगार मुहैया कराने का जहाँ रिकॉर्ड बनाया है

वही हर बेसहारा गरीब व्यक्ति को पक्के घर की सौगात से लेकर महिलाओं को सशक्तिकरण की दिशा में आत्म निर्भर बनाने के लिए गांव-गांव में उन्हें रोजगार से जोड़ा गया है तो वहीं बच्चियों को भी पुलिस से लेकर विभिन्न सेवाओं में पर्याप्त तैनाती देकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में उत्तर प्रदेश देश में नंबर एक के रूप में पहचान बना चुका है कानून व्यवस्था के नाम पर गुंडा मवाली प्रदेश से गायब हो गए हैं उन्होंने आज मेले में लगे विभिन्न विभागों के स्टालों को भी देखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख चन्द्रभान अहिरवार ने की और संचालन खण्ड विकास अधिकारी बामौर गौरव कुमार ने करते हुए आज मेले में उमडी़ भारी भीड़ को देखते हुए कहां कि आज की मेले में जनता की उपस्थिति बता रही है कि सरकार का विश्वास जनता पर बड़ा है। इस दौरान प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि केशव सिंह परिहार,खण्ड शिक्षा अधिकारी बामौर श्याम सिंह, एपीओ मनरेगा बामौर दीपक कुमार,ग्राम विकास अधिकारी किशोर कुमार,अतुल शाक्य,भरत व्यास,राजकुमार,एडीओं समाज कल्याण अधिकारी बामौर कुमकुम उदैनिया,टीए अनंत देव शर्मा,संजय गुप्ता ग्राम प्रधान बामौर सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण व ग्राम प्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहे।
