झाँसी-प्रयास द्वारा जनहित में वॉटर कूलर समर्पित। सामाजिक संस्था प्रयास सभी के लिए ने आज स्थाई परियोजना प्रकल्प के अंतर्गत इंजी. के डी गुप्ता की अध्यक्षता, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, सदर विधायक रवि शर्मा एवं नगर धर्माचार्य हरि ओम पाठक जी के आथित्य एवं श्रीमती दीपा डी एस अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल एवं गौरव अग्रवाल के निर्देशन में राजकीय संग्रहालय परिसर में आने वाले पर्यटको को शुद्ध और ठंडा पेयजल की आवश्यकता को देखते हुए वाटर कूलर प्रतिस्थापित कर आज लोकार्पण किया गया। अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेडा ने कहा कि हमारी संस्था द्वारा पर्यटकों को तुरंत राहत और ताजगी प्रदान करने के लिए यह वाटर कूलर लगाया जा रहा है इससे न केवल सैलानियों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल मिलेगा और पर्यटकों को घूमने से होने वाली थकान और गर्मी के बीच ठंडा पानी मिलने से इस भीषण गर्मी में तुरंत राहत और थकान से आराम प्रदान करेगा, वाटर कूलर से पर्यटकों को प्लास्टिक की पानी की बोतल नहीं खरीदना पड़ेगी जिसे खाली बोतल यहां वहां नहीं फेकेंगे और प्लास्टिक का उपयोग कम होगा । इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने राजकीय संग्रहालय का भ्रमण किया और हेलीकॉप्टर व्यू से झांसी के पर्यटन स्थलों का जायजा लिया। इस अवसर पर संरक्षक रामकुमार लोहिया,कोषाध्यक्ष दिनेश चौरसिया, निवर्तमान अध्यक्ष रामबाबू शर्मा, कुलदीप सिंघल , राजेंद्र पटवारी राजू, उमाशंकर राय, केदार पहारिया, एच एन शर्मा, भरत सेठ, अशोक अग्रवाल पीएनबी, आर पी मोदी, इंजी अरुण खरे, लखन पटवारी, बृजेश बड़ोंनिया, सुभाष पुरवार, राजीव अग्रवाल राजू विसो ,सतीश साहनी, नरेंद्र मुखरैया, राकेश गुप्ता, बद्री प्रसाद नायक, विनोद अग्रवाल यूको, मुन्ना लाल मिश्रा, रामकुमार अग्रवाल यूको, प्रमोद चउदा, महेश चंद मिश्रा, आर पी मोदी, अंबिका श्रीवास्तव, राजेंद्र शर्मा,राधे गोविंद गुप्ता बीयू , विनय व्यास, पवन नैयर, मनोज अरोरा, अलका गेडा , रितु पुरवार, निधि अग्रवाल, महिला विंग अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सचिव साधना पटवारी, अनीता चौरसिया, योजना मिश्रा, श्वेता बड़ोंनिया, मीना चउदा, उषा अग्रवाल, अलका व्यास, प्रीति मेहरोत्रा, इन्दिरा अग्रवाल, कुमकुम गुप्ता , आशा अग्रवाल, राधा पहारिया, दीपा राय, अनिला राय, उषा सेठ,महेंद्र दीवान, राकेश मेहरोत्रा आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नवीन श्रीवास्तव एवं आभार ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक अवधेश कंचन ने किया।
