झांसी -जनपद झांसी के समथर नगर व ग्रामीण क्षेत्र के मुस्लिम धर्म समुदाय के लोगों ने बड़े ह्रदय भाव से मनाया ईद का पर्व। समथर नगर में मुस्लिम समुदाय के बूढ़े, जवान लोगों से लेकर नन्हे मुन्ने छोटे बच्चों में आज सुवह से ही ईद पर्व मनाये जाने की खुशी की झलक देखने को मिली। मुस्लिम धर्म समुदाय के लोग सुबह ईदगाह पहुंचे जहां धर्मगुरु मौलवी साहब ने नवाज अदा करवाई। सभी मुस्लिम भाइयों ने प्रेम सहित नवाज अदा की और अपने खुदा को सिर झुकाकर उन्हें सजदा किया। और अपने देश के लिए अमन चैन की दुआ व परिवार के लिए सुख चैन और बरक्कत की दुआ मांगी। नवाज़ अदा करने के उपरांत सभी मुस्लिम भाई एक दूसरे के गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। वहीं नन्हे मुन्ने बच्चे भी एक दूसरे के गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। वहीं ग्राम साकिन लुहारी के मुस्लिम धर्म समुदाय के लोगों ने बड़े ह्रदय भाव से ईद का पर्व मनाया। धर्मगुरु मौलवी साहब द्वारा ईदगाह में नवाज अदा करवाई गई। मुस्लिम भाइयों ने नवाज अदा कर अल्लाह को सजदा किया। और देश के लिए अमन चैन व परिवार के लिए सुख चैन व बरक्कत के लिए दुआ मांगी। नवाज अदा करने के पश्चात सभी मुस्लिम भाई एक दूसरे के गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टि गत रखते हुए उक्त अवसर पर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस मुस्तैद रही।
