गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने उन्हे क्रांतिकारी पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी बताया
गुरसरांय(झांसी)। उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वाधान में संस्था के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी की 39 वीं पुण्यतिथि गुरसरांय नगर के एक गार्डन में भव्यता के साथ मनाई गयी। कार्यक्रम में सबसे पहले बतौर मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत और विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि यह गौरव की बात है कि देश की आजादी से लेकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ खास तौर से ग्रामीण परिदृश्य में मजबूत करने के लिए बाबू बालेश्वर लाल जी का योगदान हमेशा हमको देश के लिए कुछ करने का जज्बा देता है। उन्होंने इस मौके पर किसानों से लेकर आम जनता की भलाई के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी को मिलजुल कर क्षेत्र,प्रदेश और देश के लिए काम करना होगा। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य की भी कार्यशैली की सराहना की और कहा कि वह हमेशा जनता की हर समस्या को प्रमुखता से उठाते हैं और जनहित के मामलों में हम और वो और सभी पत्रकारों को क्षेत्र की आवाज निष्पक्षता बिना भेदभाव के लिखना चाहिए। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि बाबू बालेश्वर लाल जी एक क्रांतिकारी,स्वतंत्रता सेनानी और निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ-साथ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत करने में जो योगदान दिया है उनसे हम सब को सीख लेकर उनकी इस पुण्यतिथि पर संकल्प के साथ काम करना होगा। उन्होंने बुंदेलखंड की माटी और क्षेत्र के विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रदेश और देश के किसान,मजदूरों, नौजवानों के लिए किए गए कामों को भी बताया। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा किसानों और जमीन से जुड़े दबे-कुचले लोगों के लिए सत्ता में न रहते हुए भी और सत्ता मे होते हुए भी जनता के बीच काम करने का जो संकल्प लिया वह सराहनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार कुंवर रामकुमार सिंह ने कहा कि संस्था के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी ने उत्तर प्रदेश से जिस संगठन को खड़ा किया वह आज पूरे भारत देश में विस्तार लेकर आम जनता की आवाज सरकार तक और सरकार की बात जनता तक पहुंचाने का ऐतिहासिक काम कर रहा है उन्होंने इस दौरान जिले में संगठन के जिलाध्यक्ष को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकारों की समन्वय समिति मे स्थायी पदेन सदस्य सरकार की नीति को जल्द लागू करने की पहल की। इस मौके पर श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सतीश चंद्र चौरसिया ने भी संबोधित करते हुए ग्रामीण पत्रकारों की शासन स्तर से समाचार संकलन से लेकर अन्य सुविधाएं प्रदान करने की पहल की। इस मौके पर राजकुमार मिश्रा,अनिल शर्मा,तहसील अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने भी संबोधित करते हुए आए हुए अतिथियों और उपस्थित पत्रकारों से निष्पक्ष लेखनी के माध्यम से विकास,जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तव में धरातल पर दिखना चाहिए और अगर किसी योजना मे गड़बड़ी है तो उसको निर्भीकता और निष्पक्षता से लेखनी लिखकर सच्चाई उजागर करने पर बल दिया। सभा का संचालन हेमंत यादव ने किया। इस दौरान संगठन के प्रमुख लोगों सुनील जैन डीकू,फूल सिंह परिहार,कल्लू वर्मा,सार्थक नायक,कौशल किशोर,हरिश्चंद्र नायक,आयुष त्रिपाठी,संजय रिछारिया,अरुण तिवारी,धर्मेंद्र सोनी बल्ले,सोम मिश्रा,अजय वर्मा,शौकीन खान,प्रवीण सोनी,समद अली,विपिन कुमार आदि पत्रकारों ने स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान समाज के प्रमुख लोगों में चंद्र प्रकाश चौरसिया,मोना राजा बुंदेला प्रदेश महासचिव चिकित्सा प्रकोष्ठ,अनिल रिछारिया,विजय सिंह अस्ता,कमलेश द्विवेदी,रामजी सोनी,वीरेन्द्र यादव,श्याम जादूगर सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान संगठन में रिंकू यादव गरौठा,भूपेंद्र सेंगर गरौठा ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। अंत में आभार व्यक्त गुरसरांय नगर के अध्यक्ष कुलदीप सिंह मोनू ने किया।
