झांसी- बंगरा क्षेत्र में कच्ची शराब के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाओं ने कबूतरा डेरा पहुंचकर नारेबाजी की और अवैध शराब बंद कराने की मांग उठाई। इसके बाद महिलाएं पुलिस चौकी पहुंचीं, जहां पुलिसकर्मियों से उनकी तीखी बहस भी हुई। महिलाओं का आरोप है कि क्षेत्र में खुलेआम कच्ची शराब बिक रही है, जिससे परिवार और युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। बंगरा क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के विरोध में महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। महिलाओं ने कबूतरा डेरा पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और शराब बिक्री बंद कराने की मांग की।
महिलाओं का कहना था कि क्षेत्र में लंबे समय से कच्ची शराब का कारोबार चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उनका आरोप है कि शराब की वजह से घरों का माहौल खराब हो रहा है और युवा नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं।
विरोध प्रदर्शन के बाद महिलाएं पुलिस चौकी पहुंचीं, जहां पुलिसकर्मियों से उनकी तीखी बहस भी हुई। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
