झाँसी-ककरवई क्षेत्र में ठेकेदारों द्वारा भारी मात्रा में हरे भरे वृक्षों का कटान काफी लंबे समय से जा रही है। भारी मात्रा में हो रहे वृक्षों के कटान से आने वाले समय में पर्यावरण को भारी खतरा पैदा हो जाएगा।
ककरवई क्षेत्र में दबंग ठेकेदारों द्वारा काफी लंबे समय से हरे-भरे पेड़ों का कटान किया जा रहा है। किसानो की लकड़ी के नाम पर फलदार वृक्षों को भी काटा जा रहा है। एक और सरकार वृक्षारोपण पर अरबो रूपया खर्च कर रही है। वहीं दूसरी ओर ठेकेदारों द्वारा करोड़ों वृक्षों को किसानों के वृक्षों कोनाम पर काटा जा रहा है अभी तक हजारों ट्रक लकड़ी क्षेत्र से ट्रैकों पर लाद कर ठेकेदारों द्वारा ले जाई जा चुकी है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो कुछ दिनों में ककरवई क्षेत्र में वृक्षों की हरियाली देखने को नहीं मिलेगी क्षेत्र से सारे वृक्ष गायब हो जाएंगे और क्षेत्र वृक्ष विहीन हो जाएगा। थाने के सामने पहाड़िया के पास ठेकेदारों द्वारा भारी मात्रा में लकड़ी एकत्रित कर ट्रैकों में भरकर ले जाए जा रही है। ठेकेदार कागजों के नाम पर एक एक टीपी बनवाकर कई ट्रक लकड़ी ले जा रहे हैं। उनको रोकने टोकने वाला कोई नहीं है। विभागीय अधिकारियों से लोगों ने मांग की है कि भारी मात्रा मे हो रहे कटान को रोका जाए। तथा ऐसे ठेकेदारों को वन माफिया घोषित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए।
