गुरसरांय (झांसी)। भीषण गर्मी के बीच गुरसरांय नगर में कब बिजली चली जाए कब आ जाए कोई ठिकाना नहीं जिसके चलते रात और दिन में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है हालत यह बन गए हैं कि स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर पेयजल की किल्लत बढ़ गई है तो दिन भर मेहनत करने के बाद भी रात में आदमी को सोना दूभर हो गया है बच्चे,बूढ़े,जवान सब के सब गर्मी से बेहाल हैं आए दिन जगह-जगह गुरसरांय में विद्युत फॉल्ट होने के चलते घंटों बिजली गुल हो जाती है 15 मई शुक्रवार को थाने के पास लगे ट्रांसफार्मर में भी फॉल्ट हो जाने के चलते घंटों बिजली गुल रही। वहीं दूसरी ओर बिजली कटौती की सूचना विभाग द्वारा पहले प्रसारित करना चाहिए ताकि जनता आपातकालीन सेवाओं में अपनी व्यवस्था बना सके लेकिन इसकी सूचना भी विभाग द्वारा नहीं दी जाती है। नगर व क्षेत्र के लोगों ने भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन से इस संबंध में जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
