गुरसरांय (झांसी)। नगर के धर्माचार्य पं भोले पटसारिया एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष,सोनू पटसारिया के पिता एवं गोविन्द जी मंदिर के महंत पं कृपाराम पटसारिया 85 वर्ष की उम्र में अकस्मात निधन होने की खबर सुनते ही मीडिया से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। जिसको लेकर गुरसरांय में वरिष्ठ पत्रकार कुंवर रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में एक शोक सभा हुई। जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति हेतु और शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति हेतु 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर जयप्रकाश बरसैंया,सुखदेव व्यास,अखिलेश तिवारी,सार्थक नायक,फूल सिंह परिहार,कौशल किशोर,आशुतोष गोस्वामी,सुनील जैन डीकू,सुनील सिंह चौहान,संदीप श्रीवास्तव,आयुष त्रिपाठी,सोम मिश्रा,शौकीन खान,कुलदीप सिंह मोनू,संजू परिहार,सोनू यादव,हरिश्चंद्र नायक सहित बड़ी संख्या में मीडिया से जुड़े लोग मौजूद रहे।
