गुरसरांय (झांसी) समीपस्थ विकासखण्ड बामौर की ग्राम पंचायत सिया में गांव के कुछ लोगों ने झूठी वीडियो बनाकर ग्राम सचिव सहित विभाग को बदनाम करने की जो साजिश हुई थी उसको लेकर आज 14 मई गुरुवार को गांव के लोगों ने बड़ी संख्या में खण्ड विकास अधिकारी बामौर को प्रार्थना पत्र देकर जो झूठी वीडियो 3 वर्ष पुरानी है वह पूरी तरीके से निराधार है इसमें ग्राम प्रधान के पुत्र अर्जुन सहित गांव के जगभान सिंह,सीताराम,कुलदीप,हरदल, संजय,सौरभ,अखिलेश सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जो खण्ड विकास अधिकारी बामौर को प्रार्थना पत्र दिया है उसमें हस्ताक्षर करके बताया है कि यह सब चुनावी रंजिश के चलते षड्यंत्र के तहत झूठी शिकायत की गई थी इस प्रार्थना पत्र को अधिकारियों ने मौके से लेकर जांच कर उक्त शिकायत झूठी पाने पर निराकरण करते हुए झूठी शिकायत को पूरी तरह खारिज कर दिया है और गांव वासियों से सभी लोगों ने एकजुट होकर गांव के विकास को लेकर संकल्प लिया है।
