गुरसरांय(झांसी)। टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम परसा के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार जालौन जनपद के नियामतपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह यादव पुत्र सूरज सिंह यादव उम्र लगभग 40 वर्ष दो अन्य लोगों के साथ कार से कहीं जा रहे थे। तभी ग्राम परसा के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में कार सवार धर्मेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल को तत्काल गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
