गुरसरांय (झांसी)। 1 मई शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर वन विभाग गुरसरांय रेंज के अन्तर्गत पौधशाला एवं विभिन्न वानिकी आदि कार्यो में लगे श्रमिकों को उप प्रभागीय वनाधिकारी मऊरानीपुर संतोष कुमार द्वारा गुरसरांय रेंज पौधशाला में छाता,स्टाल/गमछा,मिल्टन वाॅटल,ग्लूकोज का बड़ा पैकेट, ओ०आर०एस० डोलो/पैरासीटामाॅल,पल्स कैण्डी की पैकेट आदि सामान उपहार स्वरूप उन्हे भेंट कर सम्मानित किया गया एवं रेंज परिसर गुरसरांय के मुख्य गेट पर राहगीरों के पीने के लिये स्वच्छ पानी की व्यवस्था नि:शुल्क प्याऊ का उद्घाटन फीता काटकर किया गया तथा रेंज परिसर के अन्दर पक्षियों के पीने के लिये जगह-जगह पेडों की डालियों में मिट्टी के पात्र में पानी भरकर लटकाया गया। तत्पश्चात इसी के साथ भसनेह एवं माधौपुरा पौधशाला के श्रमिकों एवं आस-पास के ग्रामीणों के लिये सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र गुरसरांय के प्रभारी डॉक्टर ओपी राठौर से समन्यवय स्थापित कर भसनेह पौधशाला में एक नि:शुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन कराया गया जिसमें श्रमिकों के स्वास्थ की नि:शुल्क जांच के साथ ही आवश्यक दवाओं का नि:शुल्क वितरण स्वास्थ विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर गुरसरांय रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी आर०एस०दिवाकर, देवेन्द्र सिंह डि०रें०,रामदास डि०रेे०,भागीरथ कुशवाहा, डि०रे०,प्रशान्त सागर वन दरोगा,संजय कुमार वन दरोगा, सुश्री सीमा देवी वन रक्षक, विजय मोहन सिंह आ०पा०एवं अन्य सभी वन कर्मचारियों के साथ ही स्वस्थ विभाग के डॉक्टर ओपी राठौर अधीक्षक, श्रीमती रिम्या नाॅयर आदि स्टाफ और आस-पास के ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
वन विभाग का मानव सेवा कर राधेश्याम दिवाकर ने नाम किया ऊंचा
यूपी की योगी सरकार के झांसी जनपद वन विभाग के आला अफसरों के निर्देशन में वन क्षेत्राधिकारी गुरसरांय राधेश्याम दिवाकर ने श्रममेव जयते का नारा वास्तव में धरातल पर पूरा करके जहां एक ओर गरीब श्रमिकों का दिल जीत लिया है वही धरातल पर मानव सेवा ही सर्वोपरि है को लेकर बड़ी संख्या में महिला,पुरुष श्रमिकों को जहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिलकर श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ-साथ नि:शुल्क दवाओं की व्यवस्था की तो दूसरी ओर गर्मी से बचने के लिए गमछा और छाता,मिल्टन बॉटल गर्मी से बचाव के लिए अंगवस्त्र के अलावा फलों का वितरण भी किया गया वन क्षेत्राधिकारी गुरसरांय की इस काम की चारों तरफ जहां प्रशंसा हो रही है वहीं गरीब श्रमिकों के चेहरे खिले देखे गए और खुले दिल से श्रमिकों ने वन विभाग झांसी और उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री की तारीफ की।
