संवाददाता – नीलेश एन.के.डी
मोंठ कस्बे में चल रहे पांच दिवसीय महामृत्युंजय जाप एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने भगवान भोलेनाथ का जल, दूध और पंचामृत से विधि-विधानपूर्वक अभिषेक किया। कार्यक्रम आचार्य ऋषभ उपाध्याय, ब्रजेश शास्त्री, हर्ष महाराज, हर्ष मणि शास्त्री व हरे राम शास्त्री के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ। “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे” मंत्र की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
आचार्यों ने बताया कि यह जाप आरोग्यता, दीर्घायु और मानसिक शांति प्रदान करता है तथा समाज में सद्भाव बढ़ाता है। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। तीसरे दिन शिवलिंग निर्माण विशेष आकर्षण रहा, जिसमें श्रद्धालुओं ने मिट्टी से शिवलिंग बनाकर पूजा की। कार्यक्रम में प्रमोद तिवारी, राजीव लल्ला, धर्मेंद्र वर्मा पार्षद, सौरभ गिरी, नीलेश कुमार, पवन मिश्रा, अंकित पाठक, राजा पाठक, मनु पाठक सहित कई लोग मौजूद रहे।
