गुरसरांय (झांसी)। 14 अप्रैल मंगलवार को एच०वी० गिरीश मुख्य वन संरक्षक बुन्देलखण्ड जोन,उ०प्र० (झांसी) व प्रभागीय वनाधिकारी झांसी,उप प्रभागीय वनाधिकारी,मऊरानीपुर द्वारा बामौर रेंज (गरौठा) के अन्तर्गत धमनौड़ वन ब्लॉक मृदा एवं जल संरक्षण कार्य 2025-26 क्षेत्र 0 200 हे0, कचीर-1 वन ब्लॉक क्षेत्र० 30, कचीर-2 वन ब्लाक क्षेत्र० 30 हे0, कचीर-3, वन ब्लाक क्षेत्र० 30 हे० अग्रिम मृदा कार्यों, व खड़ैनी पौधशाला, गरौठा रेंज परिसर पौधशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान बामौर रेंज (गरौठा) के क्षेत्रीय वन अधिकारी ए०पी० सिंह बुन्देला व बामौर रेंज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। क्षेत्रीय वनाधिकारी बामौर रेंज के द्वारा अवगत कराया गया कि इस वर्ष फलदार पौध के साथ-साथ सफेद चन्दन की पौध गरौठा रेंज परिसर पौधशाला में तैयार की जा रही है।
Please follow and like us:
